लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 20वीं बार गर्भवती हुई महिला, जन्म लेगा 17वां बच्चा

By भाषा | Updated: September 10, 2019 06:16 IST

डॉक्टरों के अनुसार उसकी ग्यारह संतानें हैं। उसके बाकी पांच बच्चे प्रसव के कुछ घंटे या कुछ दिनों के अंदर मर गये। खानाबदोश गोपाल समुदाय से आने वाली लंकाबाई खराट को स्थानीय अधिकारियों ने देखा, जो उसके 20वें गर्भधारण के बारे में जानकर हैरान थे।

Open in App

एक तरह की दुर्लभ घटना के तहत महाराष्ट्र की एक महिला ने 20वीं बार गर्भधारण किया है। डॉक्टरों ने सोमवार को यह जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि बीड जिले की 38 वर्षीय यह महिला सात माह की गर्भवती है। अबतक उसके 16 सफल प्रसव रहे हैं जबकि तीन गर्भपात हो गये।

ये गर्भपात गर्भ ठहरने के तीन महीने के बाद हुए। डॉक्टरों के अनुसार उसकी ग्यारह संतानें हैं। उसके बाकी पांच बच्चे प्रसव के कुछ घंटे या कुछ दिनों के अंदर मर गये। खानाबदोश गोपाल समुदाय से आने वाली लंकाबाई खराट को स्थानीय अधिकारियों ने देखा, जो उसके 20वें गर्भधारण के बारे में जानकर हैरान थे।

बीड जिला के सिविल सर्जन डॉ. अशोक थोराट ने ‘को बताया, ‘‘इस वक्त उसके 11 बच्चे हैं और 38 साल की उम्र में वह 20वीं बार मां बनने वाली है।’’ अन्य डॉक्टर ने बताया कि जब हमें उसके गर्भावस्था का पता चला तो उसे सरकारी अस्पताल लाया गया और सभी जरूरी जांच की गयी। वह 20वीं बार गर्भवती हुई है।

जच्चा और बच्चा अब तक स्वस्थ हैं। उसे दवाइयां दी गयी हैं और संक्रमण से बचने के लिये स्वच्छता और अन्य बातों की सलाह दी गयी है। थोराट ने कहा, ‘‘पहली बार वह अस्पताल में बच्चे को जन्म देगी। इससे पहले उसने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया था। किसी भी खतरे से बचने के लिये हमने उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है।’’

खराट बीड जिले के मजलगांव तहसील में केसापुरी इलाके की रहने वाली है। बीड जिला कलेक्टरेट से एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वह गोपाल समुदाय से संबंधित है जो आमतौर पर भीख मांगने या मजदूरी अथवा छोटे-मोटे काम करते हैं। वे एक जगह से दूसरी जगह पर जाते रहते हैं।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल