Video: ट्रेन की छत पर दौड़ते हुए शख्स ने पकड़ा हाई टेंशन तार, विस्फोट हुआ और फिर...

By आजाद खान | Updated: October 3, 2022 12:57 IST2022-10-03T11:22:27+5:302022-10-03T12:57:43+5:30

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद शख्स के शरीर का 80 फीसदी हिस्सा झुलस गया है। ऐसे में उसकी हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है।

maharashtra man running pune railway station train High tension wire exploded see viral video | Video: ट्रेन की छत पर दौड़ते हुए शख्स ने पकड़ा हाई टेंशन तार, विस्फोट हुआ और फिर...

फोटो सोर्स: @thukasri

Highlightsट्रेन की छत पर दौड़ते हुए एक शख्स के हाई टेंशन तार को पकड़ने का मामला सामने आया है।इसका एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें शख्स को करंट लगते हुए देखा गया है। वीडियो में देखा गया है कि करंट लगते ही वहां विस्फोट होता है और शख्स झुलस जाता है।

मुंबई: पुणे रेलवे स्टेशन पर हाई टेंशन तार को पकड़ने से एक शख्स के झुलसे का एक वीडियो सामने आया है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे देखते ही देखते शख्स को करंट लग जाती है और वह वहीं गिर जाता है। 

बताया जा रहा है कि शख्स के शरीर का 80 फीसदी हिस्सा जल गया है और उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और वह डॉक्टरों की निगराने में है। 

क्या दिखा वीडियो

सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो यह देखा गया है कि एक शख्स ट्रेन के छत पर दौड़ रहा है। उसके सिर के ऊपर हाई टेंशन तार है और वह उसके नीचे-नीचे दौड़ रहा है। इस बीच लोगों द्वारा उसे रोकने और मना करते हुए भी सुना जा रहा है। 

देखते ही देखते शख्स दौड़ते हुए जाता है और हाई टेंशन तार को पकड़ने की कोशिश करता है। ऐसे में हाई टेंशन तार को पकड़ते ही एक विस्फोट होता है और वह शख्स झुलस कर नीचे गिर जाता है। 

80 प्रतिशत तक जल चुका है शख्स 

इस घटना के बाद शख्स को ससून के जेनेरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना में उस शख्स के शरीर का 80 फीसदी हिस्सा चल चुका है। ऐसे में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की देखरेख में है। 

आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स आम लोगों को ऐसी लापरवाही नहीं करने की सलाह दे रहे है। 
 

Web Title: maharashtra man running pune railway station train High tension wire exploded see viral video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे