लाइव न्यूज़ :

पुलिस के लिए सिरदर्द बनी गर्लफ्रेंड की नाराजगी, ब्वॉयफ्रेंड ने लगा दिए 'I am Sorry' लिखे 300 पोस्टर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 20, 2018 12:23 IST

महाराष्ट्रः पुलिस का कहना है कि 25 वर्षीय युवक का अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ था। नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए युवक ने पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ के नजदीक लगाए पोस्टर।

Open in App
ठळक मुद्देप्यार में पागलपन की हद तक दिखा ब्वॉयफ्रेंड का जुनूनरूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए तीन किमी तक लगा दिए पोस्टरअवैध होर्डिंग और सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का मामला दर्ज

पुणे, 20 अगस्तः गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच का झगड़ा पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बन गया। युवक ने नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए 'आई एम सॉरी' लिखकर 300 पोस्टर लगा दिए। ये सभी पोस्टर तीन किलोमीटर के उस रास्ते पर लगाए जहां से गर्लफ्रेंड को गुजरना था। पुलिस ने मामले की पड़ताल के बाद नगर निगम को सूचित कर दिया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके के रहने वाले लोग शुक्रवार (18 अगस्त) की सुबह उठे तो वहां की सड़कों पर होर्डिंग्स लगे दिखे। दिल के निशान के साथ इसमें लिखा था 'आई एम सॉरी (लड़की का नाम)'। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मामले की पड़ताल शुरू हुई और पुलिस को जो पता चला वो हैरानी भरा था।

इस काम को क्षेत्रीय व्यवसायी नीलेश खांडेकर (25 वर्ष) ने अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम को सूचित कर दिया गया है। उसके खिलाफ अवैध होर्डिंग और पब्लिक प्रॉपर्टी के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक, 'हम किसी तरह विलास शिंदे तक पहुंचे जिसने होर्डिंग लगाने में नीलेश खांडेकर की मदद की थी। शुक्रवार को गर्लफ्रेंड मुंबई से आ रही थी। ऐसे में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर 300 पोस्टर लगा दिए गए।'

अब इस हरकत से गर्लफ्रेंड की नाराजगी कम हुई या नहीं लेकिन ब्वॉयफ्रेंड की मुश्किलें बढ़ना जरूर तय है।

Agency Inputs

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल