पुलिस के लिए सिरदर्द बनी गर्लफ्रेंड की नाराजगी, ब्वॉयफ्रेंड ने लगा दिए 'I am Sorry' लिखे 300 पोस्टर
By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 20, 2018 12:23 IST2018-08-20T12:12:50+5:302018-08-20T12:23:40+5:30
महाराष्ट्रः पुलिस का कहना है कि 25 वर्षीय युवक का अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ था। नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए युवक ने पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ के नजदीक लगाए पोस्टर।

पुलिस के लिए सिरदर्द बनी गर्लफ्रेंड की नाराजगी, ब्वॉयफ्रेंड ने लगा दिए 'I am Sorry' लिखे 300 पोस्टर
पुणे, 20 अगस्तः गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच का झगड़ा पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बन गया। युवक ने नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए 'आई एम सॉरी' लिखकर 300 पोस्टर लगा दिए। ये सभी पोस्टर तीन किलोमीटर के उस रास्ते पर लगाए जहां से गर्लफ्रेंड को गुजरना था। पुलिस ने मामले की पड़ताल के बाद नगर निगम को सूचित कर दिया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके के रहने वाले लोग शुक्रवार (18 अगस्त) की सुबह उठे तो वहां की सड़कों पर होर्डिंग्स लगे दिखे। दिल के निशान के साथ इसमें लिखा था 'आई एम सॉरी (लड़की का नाम)'। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मामले की पड़ताल शुरू हुई और पुलिस को जो पता चला वो हैरानी भरा था।
"Shivde I am sorry".
— 👑Shivrai🎶🍾 (@_Man_with_Class) August 18, 2018
A level of craziness only in India. 😂 pic.twitter.com/z94nn4Cvnc
इस काम को क्षेत्रीय व्यवसायी नीलेश खांडेकर (25 वर्ष) ने अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम को सूचित कर दिया गया है। उसके खिलाफ अवैध होर्डिंग और पब्लिक प्रॉपर्टी के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक, 'हम किसी तरह विलास शिंदे तक पहुंचे जिसने होर्डिंग लगाने में नीलेश खांडेकर की मदद की थी। शुक्रवार को गर्लफ्रेंड मुंबई से आ रही थी। ऐसे में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर 300 पोस्टर लगा दिए गए।'
अब इस हरकत से गर्लफ्रेंड की नाराजगी कम हुई या नहीं लेकिन ब्वॉयफ्रेंड की मुश्किलें बढ़ना जरूर तय है।
Agency Inputs