लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: कांग्रेस MLA ने कलेक्टर को दी धमकी, कहा-कुछ और दिन जिले की 'रोटी खा ले', वीडियो हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: December 22, 2018 13:37 IST

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की कमान संभालने के दो दिन बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया।

Open in App

अभी हाल ही में मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक कांग्रेस महिला विधायक का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह वहां के कलेक्टर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है।इस वीडियो में कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया कह रही हैं 'कलेक्टर ने उन्हें बहुत परेशान किया है और अब कुछ ही दिन और अलीराजपुर जिले की 'रोटी खा लें'। इसके बाद वह यहां नहीं रह पाएंगे।'

कलावती ने आगे कहा 'पहले हाथी को भगाउंगी फिर मच्छरों को देखूंगी'।

खबरों कि मानें तो इसके बाद ही अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा को वहां से हटा कर सीहोर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

वहीं, कांग्रेस पार्टी से पहली बार विधायक चुनी गईं कलावती भूरिया स्थानीय सांसद कांतिलाल भूरिया की भतीजी हैं। इससे पहले कलावती 18 साल से झाबुआ की जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। अब वह अलीराजपुर जिले के जोबट से विधायक बनी हैं।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की कमान संभालने के दो दिन बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार जिन अधिकारियों को तबादल किया गया है उनमें मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, तथा प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार अशोक वर्णवाल (1991 बैच) भी शामिल हैं।

हालांकि, वर्णवाल शिवराज सिंह चौहान की सरकार में भी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव थे और कमलनाथ की सरकार में भी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहेंगे।

वर्णवाल को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के पद से मुक्त कर दिया गया है। वह अब प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री तथा प्रमुख सचिव, लोक सेवा प्रबंधन होंगे।

इनके अलावा, 1991 बैच के आईएएस अधिकारी प्रमोद अग्रवाल अब प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा प्रशासक, राजधानी परियोजना प्रशासन एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल तथा प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (अतिरिक्त प्रभार) होंगे। अब तक उनके पास प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश जल निगम एवं प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (अतिरिक्त प्रभार) का जिम्मा था।

1994 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल को सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश जल निगम का जिम्मा सौंपा गया है। वह अब तक प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा प्रशासक, राजधानी परियोजना प्रशासन एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल एवं प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री का काम देख रहे थे।

हरिरंजन राव (1994 बैच के आईएएस अधिकारी) को प्रमुख सचिव, पर्यटन विभाग, सह-आयुक्त, पर्यटन तथा प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग दिया गया है। अब तक वह प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग तथा प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव, विमानन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) तथा प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग (अतिरिक्त प्रभार) का जिम्मा संभाल रहे थे।

वहीं, रेनू तिवारी (2000 बैच की आईएएस अधिकारी) को सचिव जनजातीय कार्य विभाग से हटा कर सचिव, संस्कृति विभाग तथ आयुक्त-सह-संचालक, स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव, भारत भवन का काम सौंपा गया है।

2001 के आईएएस अधिकारी पी। नरहरि को सचिव, जनसम्पर्क विभाग, विमानन विभाग तथा आयुक्त, जनसम्पर्क एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश माध्यम तथा आयुक्त, विमानन बनाया गया है। अब तक वह आयुक्त, जनसम्पर्क, मध्यप्रदेश, आयुक्त विमानन तथा सचिव, जनसम्पर्क विभाग एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश माध्यम (अतिरिक्त प्रभार) देख रहे थे। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल