लाइव न्यूज़ :

कोरोना में मौत नहीं हुआ तो 96 गांव वालों ने मुंडवाया सर, भोजन का आयोजन कर मनाया जश्न, डीजे संगीत संग निकाला जुलूस

By आजाद खान | Updated: January 2, 2022 13:41 IST

गांव वालों ने कोरोना से एक भी मौत न हो इसके लिए देवनारायण भगवान के स्थान पर 21 दिन तक जोत भी लगाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के निवासियों ने कोरोना में एक भी मौत नहीं होने के कारण 96 लोगों ने अपना सर मुंडवा लिया। इसके बाद वे ढोल और डीजे संगीत के साथ जुलूस भी निकाला था।इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के नीमच जिले का देवरी खवासा गांव आज कल बहुत ही ज्यादा चर्चा में है। इस गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि इस गांव के लोगों में खास कर युवाओं ने यह मन्नत मांगा था कि अगर उनके गांव में कोरोना का एक भी मौत नहीं हुआ तो वे अपना सर मुंडवा लेंगे। गांव के युवाओं की यह बात सच हो गई और उन लोगों ने मन्नत के मुताबिक अपना सर मुंडवा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जहां लोग देखने के बाद इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। 

गांव वालों ने डीजे संगीत के साथ जुलूस भी निकाला

गांव वालों की मन्नत जब पुरी हो गई तो उन लोगों ने अपना सर मुंडवाया और जश्न भी मनाया। जानकारी के मुताबिक, गांव के करीब 96 युवाओं ने अपना सर मुंडवाया है जिसमें 15 से 70 वर्ष की आयु वाले लोग शामिल रहे। हालांकि यह मन्नत केवल युवाओं ने ही ली थी लेकिन इसके पूरे होने के बाद बुजुर्गों ने भी इसमें हिस्सा ले लिया और अपना सर मुंडवा लिया। बता दें कि इसका जश्न मनाने के लिए गांव वालों ने ढोल और डीजे संगीत का भी इस्तेमाल किया है। इसके साथ उन लोगों ने गांव में जुलूस भी निकाला था। इस पूरे मन्नत और जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है।

आखिर क्यों मांगी थी मन्नत

युवाओं के इस मन्नत के पीछे का कारण देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले हैं। उनका कहना है कि देवरी खवासा गांव में भी कोरोना के कई मामले सामने आए थे। इसके कारण कई लोगों की जान भी गई थी। इसके बाद गांव के युवाओं ने देवनारायण भगवान के स्थान पर 21 दिन तक जोत लगाई और यह मन्नत मांगी थी कि अगर आगे एक भी जान कोरोना से नहीं जाएगी तो वे लोग सामूहिक रुप से अपना सर मुंडवाएंगे। गांव वालों ने जब देखा कि उनके यहां कोरोना से पीड़ित सभी लोग ठीक हो गए है तो उन लोगों ने मन्नत के अनुसार अपना सर मुंडवाया और भोज का भी आयोजन किया।  

टॅग्स :Madhya Pradeshअजब गजबवायरल वीडियोनीमच
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो