सादगी की मिसाल?, किसान का निमंत्रण और सीएम मोहन यादव, परिवार के साथ  बैठकर घर का सादा, स्वादिष्ट भोजन किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2026 19:56 IST2026-03-25T19:56:33+5:302026-03-25T19:56:58+5:30

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बिना एक पल सोचे तुरंत हामी भर दी और सीधे उनके खेत पहुंच गए।

madhya pradesh news cm mohan yadav happy birth day example simplicity Farmer's invitation CM his family simple, delicious home-cooked food | सादगी की मिसाल?, किसान का निमंत्रण और सीएम मोहन यादव, परिवार के साथ  बैठकर घर का सादा, स्वादिष्ट भोजन किया

photo-lokmat

Highlightsपूरे परिवार के साथ  बैठकर घर का सादा, स्वादिष्ट भोजन किया। सीएम डॉ. यादव को अपने घर खाना खाने का निमंत्रण दिया।

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्म दिवस पर 25 मार्च को सादगी की मिसाल पेश की। उन्होंने किसान परिवार के साथ भावुक पलों में अनोखा जन्मदिन मनाया। उन्होंने सागर जिले के ग्राम मोइली में अन्नदाता परिवार के साथ बैठकर भोजन किया। दरअसल, सागर जिले के मोइली गांव में एक साधारण किसान हरि रैकवार ने सीएम डॉ. यादव को अपने घर खाना खाने का निमंत्रण दिया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बिना एक पल सोचे तुरंत हामी भर दी और सीधे उनके खेत पहुंच गए। वहां, पहुंचकर उन्होंने पूरे परिवार के साथ  बैठकर घर का सादा, स्वादिष्ट भोजन किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान की बहू के हाथ की रोटी, दाल और सब्जी का लुत्फ उठाया। सीएम डॉ. यादव ने परिवार के बच्चों को गोद में लिया, परिवार के सदस्यों से गले मिले और हरि रैकवार की फसल व समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना। इस दौरान माहौल भावुक था। किसान हरि रैकवार भावुक होकर बोले, “मुख्यमंत्री जी ने आज हमें बहुत सम्मान दिया। हमारा जिंदगी भर का सपना पूरा हो गया।” 

विकास के लिए संकल्पित सरकार

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उनका गांव-गांव जाकर लोगों से मिलना यह दर्शाता है कि सरकार जनता के बीच रहकर काम कर रही है। सादगी भरे इन क्षणों में मुख्यमंत्री ने किसान परिवार के साथ बैठकर पारंपरिक भोजन किया। जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना और जनता की सेवा करना ही उनका जीवन लक्ष्य है।

Web Title: madhya pradesh news cm mohan yadav happy birth day example simplicity Farmer's invitation CM his family simple, delicious home-cooked food

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे