लाइव न्यूज़ :

ईमानदारी को सलाम: बस में लड़की को मिला रूपयों से भरा बैग, पुलिस को लौटाया, अब हो रही है तारीफ

By अमित कुमार | Updated: December 6, 2020 15:31 IST

पैसों से भरा हुआ एक बैग रिता नामक युवती को मिला जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर प्रशंसा हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरास्ते में लौटते समय किसान का बैग बस में ही छूट गया था।बैग युवती के हाथ लगा जब उसने बैग खोलकर देखा तो उसमें एक लाख बीस हजार रूपये थे। पुलिस ने सुरक्षित तरीके से इस बैग को उसके असली बैग तक पहुंचा दिया।

आज के इस आधुनिक समय में इंसान के लिए सबसे बढ़कर पैसा हो गया है। पैसों के लिए आजकल कुछ लोग बड़े-बड़े अपराध करने से भी नहीं डरते।  ऐसे में समाज में कुछ लोग ऐसे भी लोग हैं जो तमाम मोह-बंदिशों से अलग आज भी ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के बैतुल से सामने आया है। 

यहां एक लड़की को पैसों से भरा हुआ एक बैग बस के अंदर मिला। बैतुल की ही रहने वाली की रिता ने इस पैसे को पुलिस को लौटाकर ईमानदारी की एक नई मिसाल पेश की है।बताया जा रहा है कि बैग में एक लाख बीस हजार रुपये थे। बिरुल बाजार निवासी किसान राजा रमेश साहू को जब पुलिस ने उनका खोया हुआ बैग वापस लौटाया तो वह खुशी से झूम उठे। 

रमेश साहू अपनी गोभी की फसल को भोपाल से बेचकर लौट रहा था। लौटते समय किसान का बैग वैष्णवी बस में छूट गया। इसके बाद यह बैग रिता को मिला और उन्होंने बिना कोई लालच किए एमपी पुलिस को सौंप दिया। रीता ने इस बैग को साईंखेड़ा थाना पुलिस को दिया। फिर बस वालों की मदद से पुलिस ने इस बैग को राजा साहू तक पहुंचा दिया। 

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी