लाइव न्यूज़ :

पुलिस चौकी के पास ई-रिक्शा स्टंट, लखनऊ की सड़क पर जान से खिलवाड़ का वीडियो वायरल

By संदीप दाहिमा | Updated: January 3, 2026 20:00 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर रफ्तार और स्टंट का शौक अब खतरनाक मोड़ लेता नजर आ रहा है। ताजा मामला बालागंज–ठाकुरगंज रोड से सामने आया है, जहां एक ई-रिक्शा चालक ने बीच सड़क पर ऐसा जोखिम भरा स्टंट किया कि देखने वालों की सांसें थम गईं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस चौकी के पास ई-रिक्शा स्टंट, लखनऊ की सड़क पर जान से खिलवाड़ का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर रफ्तार और स्टंट का शौक अब खतरनाक मोड़ लेता नजर आ रहा है। ताजा मामला बालागंज–ठाकुरगंज रोड से सामने आया है, जहां एक ई-रिक्शा चालक ने बीच सड़क पर ऐसा जोखिम भरा स्टंट किया कि देखने वालों की सांसें थम गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा चालक सड़क पर चलते हुए अपने वाहन को दो पहियों पर उठाने की कोशिश करता है। यह पूरी घटना हैरान करने वाली इसलिए भी है क्योंकि यह स्टंट किसी सुनसान इलाके में नहीं, बल्कि पुलिस चौकी के बेहद करीब किया गया।

वीडियो में चालक का यह लापरवाह रवैया न सिर्फ उसकी अपनी जान के लिए खतरा बनता दिख रहा है, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी दांव पर लग गई। कुछ ही सेकंड की यह हरकत किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब ऐसी घटनाएं पुलिस चौकी के पास हो रही हैं, तो निगरानी और कार्रवाई कहां है। सोशल मीडिया यूजर्स और स्थानीय नागरिक अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे स्टंटबाज चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क पर चलने वालों की जान सुरक्षित रह सके।

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत