लाइव न्यूज़ :

दुनिया का ये 'सबसे अकेला' हाथी पाकिस्तान में था 35 साल से कैद, अब मिली आजादी, भेजा जाएगा कंबोडिया

By विनीत कुमार | Updated: September 7, 2020 14:54 IST

कावन नाम का हाथी पिछले तीन से ज्यादा दशकों से पाकिस्तान में इस्लामाबाद के एक चिड़ियाघर में था। हालांकि, अब इस चीड़ियाघर को बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के इस्लामाबाद के चिड़ियाघर में 35 से ज्यादा सालों से अकेले रह रहा था ये हाथीहाथी का खराब रख-रखाव, खाना भी पर्याप्त मात्रा में इस हाथी को मिलना मुश्किल हो रहा था

दुनियाभर के पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले पाकिस्तान के इस्लामाबाद के चिड़ियाघर में पिछले कई सालों से बंद एक हाथी को अब बेहतर जगह ले जाने की अनुमति मिल गई है। 

इसे दुनिया का सबसे अकेला हाथी कहा जा रहा है। इस हाथी का नाम 'कावन' है और ये पिछले 35 से ज्यादा सालों से इस्लामाबाद के चीड़ियाघर में है।

'फोर पॉज' (चार पंजे) संस्था के एक प्रवक्ता मार्टिन बॉयर के अनुसार हाथी को आखिरकार यात्रा की चिकित्सीय मंजूरी दे दी गई है, उसे कंबोडिया ले जाए जाने की सबसे अधिक संभावना है, जहां उसे बेहतर साथी और परिस्थितियां मिलेंगी। कावन का पिछले हफ्ते पूरा मेडिकल टेस्ट किया गया था।

मई में पाकिस्तान के उच्च न्यायालय ने इस्लामाबाद के मार्घाजार चिड़ियाघर को बंद करने का आदेश दिया था। चिड़ियाघर की विकट स्थितियों से कावन को बचाने के लिए अमेरिकी गायिका चेर ने उसके पुनर्वास को लेकर अभियान चलाया और दुनिया भर के पशु कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। 

इसी चिड़ियाघर में दुर्भाग्य से, दो शेरों को निकालने में देरी के चलते जुलाई में उनकी जान चली गई। हाथी कावन अब तक एक छोटे से बाड़े में एकांत जीवन जीने के लिए मजबूर रहा।

इस बीच विशेषज्ञों का कहना है कि हाथी को पूरी तरह रिकवर होने में थोड़ा समय लगेगा। ये हाथी न केवल शारीरिक बल्कि ऐसा लगता है कि मानसिक दिक्कतों का भी सामना कर रहा है। उसे पर्याप्त मात्रा में खाना भी नहीं मिल पा रहा था।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :हाथीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल