होंठ के सूजन को इंफेक्शन समझ इग्नोर कर रही थी महिला, जब डॉक्टर्स ने बताई खौफनाक सच्चाई तो उड़ गए होश
By राहुल मिश्रा | Updated: June 25, 2018 09:19 IST2018-06-25T09:19:54+5:302018-06-25T09:19:54+5:30
महिला अपने होंठ और चेहरे पर अचानक आई सूजन को इंफेक्शन समझने की गलती समझ बैठी और उसे खुद से ठीक होने का इंतजार करती रही...

natural parasite worm
इंसान को अपने शरीर में होने वाली तकलीफ़ों को नजरअंदाज करना कितना घातक साबित हो सकता है, ये आप इस महिला से पूछिए जिसके बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। यह महिला अपने होंठ और चेहरे पर अचानक आई सूजन को इंफेक्शन समझने की गलती समझ बैठी और उसे खुद से ठीक होने का इंतजार करती रही लेकिन जब उसकी सूजन और दर्द बर्दास्त से बाहर होने लगा तब जाकर उसने डॉक्टर्स से इलाज कराने के लिए सोचा।
मामला रूस के मास्को का है जहां यह 32 साल की महिला होंठ और चेहरे की सूजन व दर्द से परेशान थी, लेकिन जब डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसकी इस तकलीफ की खौफनाक सच्चाई बताई तो महिला के होश उड़ गए।
डॉक्टर्स की जांच में सामने आया कि महिला के पूरे चेहरे में एक बड़े पैरासाइट वॉर्म (धागे की तरह कीड़ा) ने जन्म ले लिया था जो उसके होंठ से लेकर चेहर के कई भागों में रेंग रहा था। इसी वजह से महिला का चेहरा और होंठ बुरी तरह से सूज गए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक महिला का चेहरा और होंठ बुरी तरह सूजे होने के कारण खुजली और जलन होने लगी थी। मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि उसके चेहरे पर मच्छरों ने काटा था। डॉक्टर्स ने तत्काल इसकी पहचान कर ली। डॉक्टर्स के अनुसार पैरसाइट वॉर्म चेहर के अंदर ही पैदा हो गया है। जोकि मच्छरों और कुत्तों के संपर्क में आने से इंसानों में फैलता है। ये कीड़ा धागे की तरह दिखता है और 2 सालों तक इंसान के शरीर के अंदर रह सकता है।
हालांकि शुरुआत में ये इतना खतरनाक नहीं होता लेकिन समय के साथ ये अंदर ही अंदर इंसान के मांस को निवाला बनाता रहता है जोकि बाद में जानलेवा भी साबित हो जाता है।

