लाइव न्यूज़ :

जानें वॉशिंगटन पोस्ट के संपादक ने BJP नेता को क्यों कहा- जेफ बेजोस हमें नहीं बताते क्या लिखना है, पत्रकारिता सरकारों को रिझाने के लिए नहीं है!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2020 09:36 IST

पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए भी समय मांगा था।लेकिन, पीएमओ की तरफ से उन्हें समय नहीं दिया गया।  इसके बाद जेफ बेजोस भारत सरकार के किसी भी मंत्री से नहीं मिले।

Open in App
ठळक मुद्देवॉशिंगटन पोस्ट के संपादक ने भाजपा को जवाब देते हुए ट्वीट किया कि जेफ कभी संस्थान के पत्रकारों को नहीं बताते हैं कि क्या लिखना है और क्या नहीं लिखना है।भारत सरकार के मंत्री पीयूष गोयल ने भी कहा था कि बेजोस भारत में एक अरब डॉलर निवेश कर कोई अहसान नहीं कर रहे हैं।

अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस पिछले दिनों भारत के दौरे पर थे। उन्होंने इस दौरान भारत के कई दिग्गज व्यवसायी व फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की। इसके अलावा, उन्होंने देश के पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए भी समय मांगा था।लेकिन, पीएमओ की तरफ से उन्हें समय नहीं दिया गया।  इसके बाद जेफ बेजोस भारत सरकार के किसी भी मंत्री से नहीं मिले। उनके इस यात्रा के दौरान भाजपा नेता विजय चौथाईवाले ने ट्वीट कर बेजोस के स्वामित्व वाले 'वॉशिंगटन पोस्ट' के बहाने उनपर तंज कसा था। 

इसके जवाब में वॉशिंगटन पोस्ट के संपादक ने भाजपा को जवाब देते हुए ट्वीट किया कि जेफ कभी संस्थान के पत्रकारों को नहीं बताते हैं कि क्या लिखना है और क्या नहीं लिखना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आपको साफ कर देना चाहता हूं कि जेफ बेजोस वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकारों को नहीं बताते हैं कि उन्हें क्या लिखना है। स्वतंत्र पत्रकारिता सरकारों को रिझाने के लिए नहीं होती है। हमारे पत्रकारों और लेखकों का काम भारतीय लोकतंत्र की परंपराओं के अनुसार ही होता है, जिसपर सवाल नहीं उठाया जा सकता।

बता दें कि पिछले दिनों भारत सरकार के मंत्री पीयूष गोयल ने भी कहा था कि बेजोस भारत में एक अरब डॉलर निवेश कर कोई अहसान नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा अमेजन कंपनी के खिलाफ जांच की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर वॉशिंगटन पोस्ट भी मोदी सरकार के खिलाफ आलोचना करता रहा है। ऐसे में संभावना है कि इन्हीं सभी वजहों से मोदी ने जेफ को मिलने का समय नहीं दिया है।   

टॅग्स :अमेजनइंडियानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल