लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: दुधमुंहे बच्चे संग महिला कर रही थी ऐसा काम, जानकर आप भी कांप उठेंगे

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 8, 2019 16:55 IST

प्रथम दृष्टया में ऐसा ही लग रहा था कि महिला, बच्चे की मां है, लेकिन प्रशांत कन्नौजिया नामक एक शख्स को इस पर कुछ शक हुआ। प्रशांत ने महिला से बच्चे के बारे में पूछना शुरू किया तो...

Open in App

आपको भी सड़कों पर दुधमुंहे बच्चे के लिए पैसा मांगते भिखारी दिखते होंगे, लेकिन क्या आपने गोद में दिख रहे उस बच्चे के बारे में सोचा है? अक्सर राहगीरों को लगता है कि ये बच्चा उस भिखारी का ही होगा, लेकिन ये सोचना गलत भी हो सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ पुणे स्थित कोरेगांव पार्क के पास, जहां एक महिला गोद में बच्चा लिए भीख मांग रही थी।

प्रथम दृष्टया में ऐसा ही लग रहा था कि महिला, बच्चे की मां है, लेकिन प्रशांत कन्नौजिया नामक एक शख्स को इस पर कुछ शक हुआ। प्रशांत ने महिला से बच्चे के बारे में पूछना शुरू किया, तो वह ठीक से जवाब नहीं दे पाई। जब बच्चे का नाम पूछा, तो महिला वहां से भाग गई। प्रशांत ने ये तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करते हुए पहचान की अपील की।

फोटो वायरल हुई, तो पुलिस ने संज्ञान लिया। तलाश करते हुए टीम खिड़की बाजार इलाके में गई, जहां महिला मिल गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि बच्चा उसके भाई का है। यहां तक कि बच्चे के पिता को भी इससे कोई आपत्ति नहीं थी। हालांकि पुलिस ने महिला और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि प्रशांत एक समाजसेवी हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए गुमशुदा लोगों के परिजनों की मदद करते हैं। प्रशांत के फेसबुक पर सैकड़ों को फॉलोअर्स हैं, जो इस काम में उनकी मदद करते हैं। उनके कुछ दोस्तों ने मिलकर एक ग्रुप बनाया है, जिसके तहत ऐसे बच्चों को खोजने का काम किया जाता है।

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियोमहिलाchild
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो