मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ 20 साल वर्षीय काइली जेनर बनीं अरबपति, 90 करोड़ डॉलर की हैं मालिक
By भारती द्विवेदी | Updated: July 13, 2018 13:26 IST2018-07-13T13:26:03+5:302018-07-13T13:26:03+5:30
काइली ने मात्र दो हजार रुपये की लिप किट के साथ अपने कंपनी की शुरुआत की थी।

मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ 20 साल वर्षीय काइली जेनर बनीं अरबपति, 90 करोड़ डॉलर की हैं मालिक
नई दिल्ली, 13 जुलाई: मार्क जुकरबर्ग। अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दुनिया भर में लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने वाली क्रांतिकारी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मालिक हैं। और काफी अमीर भी। क्रांति करने के अलावा एक और तमगा इनका पास है। इन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा अरबपति का खिताब हासिल कर लिया था। लेकिन अब इनके इस खिताब पर एक 20 साल की लड़की कब्जा जमाने वाली है।
काइली जेनर जो कि रियालिटी टीवी स्टार और बिजनेसवुमन है। फोर्ब्स ने उनकी कमाई 90 करोड़ डॉलर आंकी है। यानी 6117 करोड़ रुपए। काइली ने दो साल पहले अपनी कॉस्मेटिक कंपनी खोली थी। उन्होंने मात्र दो हजार रुपये की लिप किट के साथ अपने कंपनी की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक काइली ने 63 करोड़ डॉलर से ज्यादा का ब्यूटी प्रोडॉक्ट बेच लिए हैं।
काइली जेनर कर्दशियां परिवार से तात्लुक रखती हैं। वो किम कर्दशियां की सौतली बहन है। ये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ट्विटर पर काइली को 2.56 करोड़ लोग फॉलोवर्स करते हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.64 करोड़ लोग काइली कॉस्मेटिक्स को फॉलो करते हैं।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!