दक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 18, 2026 16:48 IST2026-02-18T16:47:52+5:302026-02-18T16:48:54+5:30

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन चीता शावकों का जन्म हुआ है, जिससे भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है।

Kuno National Park Cheetah population grows 38 Gamini gives birth 3 cubs boosting Project Cheetah came India from South Africa Video | दक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

photo-lokmat

Highlightsशावकों का जन्म ऐसे समय हुआ है।मादा चीता गामिनी ने शावकों को जन्म दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी और एक्स पर लिखा।

श्योपुर: मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में बुधवार को चीता गामिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया, जिससे देश में इनकी कुल संख्या 38 हो गई है, जिनमें 27 भारतीय मूल के शावक शामिल हैं। श्योपुर के वन एवं वन्यजीव अधिकारी तिरुक्कुरल आर ने यह जानकारी दी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि मध्यप्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते ने तीन शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत में इस वन्य जीव की कुल संख्या बढ़ कर 38 हो गई। दक्षिण अफ्रीका से भारत लायी गई मादा चीता गामिनी ने शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों का जन्म ऐसे समय हुआ है।

जब चीतों को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाये जाने के तीन साल पूरे हुए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को यह घोषणा की। यादव ने बताया, ‘‘दक्षिण अफ्रीका से भारत लायी गई मादा चीता गामिनी ने शावकों को जन्म दिया है। गामिनी दूसरी बार मां बनी है। इस शावकों का जन्म ऐसे समय हुआ है जब चीतों को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाये जाने के तीन साल पूरे हुए हैं।’’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी और एक्स पर लिखा। चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र मध्य प्रदेश। अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है।

श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों के तीन वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है। भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। 

 

Web Title: Kuno National Park Cheetah population grows 38 Gamini gives birth 3 cubs boosting Project Cheetah came India from South Africa Video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे