लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग को लेकर केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना तो कुमार विश्वास ने दिया जवाब-'अपने अमानती-गुंडे को भेजकर बिठाओ तुम और उठाएं दूसरे?'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 28, 2020 09:44 IST

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में लगभग डेढ़ महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़ने के बाद से ही कवि कुमार विश्वास अक्सर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर सोशल मीडिया पर तंजभरा ट्वीट करते हैं। उसका ताजा उदारहण देते हुए कुमार विश्वास अरविंद केजरीवाल पर फिर से निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के लिए बीजेपी की आलोचना करते हुए एक ट्वीट किया है। अरविंद केजरीवाल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कुमार विश्वास ने लिखा, 'अपने अमानती-गुंडे को भेजकर बिठाओ तुम और उठाएं दूसरे? तुम्हारा निर्वीर्य नायब शाहीन बाग के साथ खड़ा हूं, तुम कह रहे हो हटाओ 'अपनी हर गैर-मुनासिब सी जहालत के लिए, बारहा तू जो ये बातों के सिफर तानता है, छल-फरेबों में ढके सच के मसीहा मेरे, हमसे बेहतर तो तुझे, तू भी नहीं जानता है।'

अरविंद केजरीवाल ने क्या किया था ट्वीट 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 27 जनवरी 2020 को ट्वीट किया था, 'शाहीन बाग में बंद रास्ते की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा नहीं चाहती कि रास्ते खुलें। भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। भाजपा के नेताओं को तुरंत शाहीन बाग जाकर बात करनी चाहिए और रास्ता खुलवाना चाहिए।'

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में लगभग डेढ़ महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने भी सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन को हटाने के निर्देश दिल्ली पुलिस को दिए थे। हालांकि अभी तक ऐसा हुआ नहीं है। 

दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

टॅग्स :कुमार विश्वासअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैब प्रोटेस्टदिल्लीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल