'आओ कभी हवेली पे' पर काव्या के डांसिंग मूव्स देखकर कृति सेनन हो गईं दीवानी

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 25, 2018 14:42 IST2018-08-25T14:38:30+5:302018-08-25T14:42:49+5:30

हाल ही में आओ कभी हवेली पे गाने पर कृति सेनन को थ‌िरकते देखा गया था। आने वाली फिल्म स्‍त्री में यह एक आइटम सॉन्ग तौर पर दिखेगा।

kriti sanon appreciates little dancer Kavya dance moves on Aao Kabhi Haveli Pe | 'आओ कभी हवेली पे' पर काव्या के डांसिंग मूव्स देखकर कृति सेनन हो गईं दीवानी

आओ कभी हवेली पर डांस करती लिटिल डांसर काव्या

लिटिल डांसर काव्या अब मशहूर होने लगी हैं। उनके डांसिंग मूव्स इतने घातक होते हैं कि जो कोई उनको नाचते देखता है, उनका दीवाना हो जाता है। उनकी नई दीवानी का नाम है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन। असल में काव्या ने हाल ही में कृति सेनन पर फिल्माए गए गाने 'आओ कभी हवेली पे' अपना डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इसके बाद कृति सेनन काव्या के डांस की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रही हैं। कृति ने काव्या का डांस शेयर करते हुए लिखा, काव्या तुम प्रतिभा से भरी एक पूरी पोटली हो। तुम्हारा यह डांस बेहद मासूम है। तुमने यह डांस मुझसे भी ज्यादा बेहतर किया है, लड़की। मुझे इससे बहुत ही ज्यादा प्यार हो गया। और तुम्हारे चेहरे के भाव, माशा अल्लाह। ऐसे ही धमाल मचाती रहो, मेरी दुआएं तुम्हारे साथ हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आखिर में यह भी कहा कि अगर काव्या आपको कभी हवेली पर बुलाती है तो आप उसे ना नहीं कह सकते। 

काव्या का 'आओ कभी हवेली पे' पर डांस यहां देखें

गौरतलब है कि आने वाली फिल्म 'स्‍त्री' का यह आइटम सॉन्ग 'आओ कभी हवेली पे' हाल ही में रिलीज हुआ है। इसे रैपर बादशाह तैयार किया है। वे गाने में दिखाई भी दे रहे हैं। गाने पर कृति सेनन थ‌िरकते नजर आ रही हैं। बीच में फिल्म के मुख्य हीरो राजकुमार राव भी दिखाई देते हैं। फिल्म की हीरोइन श्रद्धा कपूर हैं, लेकिन यह गाना फिल्म में आइटम डांस के तौर पर रखा गया है।

अब कृति सेनन को आओ कभी हवेली पर ‌थ‌िरकते देखिए - 

काव्या एक डांसर और यूट्यूबर हैं। उनका यूट्यूब पर अपना चैनल है। यूट्यूब पर उनका चैनल 'लिटिल डांसर काव्या' बने एक साल हो गए हैं। उन्होंने 12 अगस्त 2017 को चैनल शुरू किया था। इस पर अब तक 25 से ज्यादा वीडियो रिलीज कर चुकी हैं। इस चैनल पर काव्या के नये-पुराने गानों पर डांस करते हुए वीडियोज को अब तक 1,983,748 व्यूज भी मिल चुके हैं। उनके चैनल को अब तक 7.1 हजार लोग सब्सक्राइब भी चुके हैं।

यहां पर आप काव्या के कुछ और वीडियोज देख सकते हैं- लिटिल डांसर काव्या का यूट्यूब चैनल

काव्या का पूरा नाम काव्या फडडू है। लेकिन फिलहाल सोशल मी‌डिया में उन्हें लिटिल डांसर काव्या के तौर पर प्रसिद्धि मिल रही है। वह सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम पर मशहूर हो रही हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अभी तक कुल 43 पोस्ट ही शेयर की हैं। जबकि खबर लिखे जाने तक वह महज 61 लोगों को ही फॉलो करती हैं। लेकिन उनके फॉलोवर्स की संख्या 4379 पहुंच चुकी है।

ये रहा काव्या का इंस्टाग्राम अकाउंट। इंस्टाग्राम पर काव्या का नाम काव्या सुपर है। उन्होंने खुद के परिचर में यहां कलाकार और डांसर लिखा है।

Web Title: kriti sanon appreciates little dancer Kavya dance moves on Aao Kabhi Haveli Pe

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे