लाइव न्यूज़ :

माता- पिता की सूरत देखने के लिए 3 दिनों तक साइकिल चलाकर घर पहुंचा यह शख्स, लोग कर रहे जमकर तारीफ

By अमित कुमार | Updated: December 5, 2020 10:13 IST

कोरोना बीमारी के बढ़ते संक्रमण के बीच एक बेटा अपने माता-पिता से मिलने के लिए साइकिल का सहारा लिया। वह 500 किमी साइकल चलाकर सिर्फ अपने परिवार वालों की एक झलक देखना चाहता था।

Open in App
ठळक मुद्देमाता-पिता से मिलने के लिए एक शख्स ने तीन दिनों तक साइकल चलाया और फिर वह घर पहुंचा। इस शख्स की बहादुरी को देख सोशल मीडिया पर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण वह लंबे समय से अपने परिवार वालों से नहीं मिल पाए थे।

मान लो तो हार और ठान लो तो जीत है। जब ठान कर किसी काम में जुटा जाए तो सफलता हर हाल में मिलती है। कोरोना काल ने लोगों को जिंदगी को पहले से काफी जटिल बना दिया है। ऐसे में इस महामारी से बचने के लिए लोग सावधान है। कोरोना वायरस की वजह से कई माता-पिता लंबे समय से अपने बच्चों से नहीं मिल पा रहे हैं। कई लोग चाहकर भी अपने घरवालों के पास नहीं जा पा रहे हैं। 

ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी कहानी वायरल हो रही है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल, राहुल आर नायर नामक शख्स अपने घरवालों से मिलने 500 किमी साइकिल चलाकर गया। राहुल आर नायर ने अपने माता पिता से मिलने के लिए बेंगलूरू से कोच्चि तक का सफर साइकल से तय किया है। राहुल की इस बहादुरी को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

राहुल  ने 18 नवंबर को साइकल पर सवार हो कर बेंगलूरू -कोजीकोडे-गुरूवायुर- कोची रूट से होते हुए अपने घर जा पहुंचे। राहुल ने अपने घर पहुंचने के लिए 550 किलोमीटर का सफर तय किया। इस सफर के दौरान उन्हें कई तरह की मुश्किलों से भी गुजरना पड़ा। राहुल ने अपने राइडिंग को लेकर बताया कि यह अनुभव काफी अलग था। इस दौरान उन्हें नैचुरल खूबसूरती का एहसास हुआ। हालांकि, उनकी साइकल रास्ते में 2-3 बार पंचर भी हुई। 

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल