लाइव न्यूज़ :

हिंदू-मुस्लिम को लेकर मैरिको परिवार के सदस्य किशोर मारीवाला को थाइलैंड में होना पड़ा शर्मिंदा, पोस्ट लिख बताई पूरी कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 10:26 IST

थाइलैंड में छुट्टी बिताने पहुंचे बिस्कुट कंपनी मैरिको परिवार के सदस्य किशोर मारीवाला जब वहां पहुंच कर आगे के इंतजाम के लिए जानकारी देने ऑफिस स्टाफ के पास पहुंचे तो उन्हें हिंदू-मुस्लिम से जुड़े ऐसे सवालों का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें झटका लगा..

Open in App
ठळक मुद्देकिशोर मालीवाला के रुकने ठहरने का जहां इतजाम हुआ था वहां सिर्फ एक स्टॉफ था जो कि मुस्लिम था।इस घटना के बाद उन्होंने कहा कि मेरे पास उन्हें समझाने के लिए कोई शब्द नहीं थे। उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में बहुत शर्मिंदा हूं।

सफोला,पैराशूट तेल, सेट-वेट हेयरजेल जैसे प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी मैरिको के परिवार के सदस्य और इंडस्ट्रियलिस्ट किशोर मारीवाला छुट्टी बिताने के लिए थाइलैंड गए हुए थे। वहां उनके साथ एक ऐसी घटना घटी जिसने उन्हें शर्मिंदा कर दिया। इस घटना को लेकर उन्होंने एक पोस्ट लिखा है- मैं शर्मिंदा हूं।मैं फुकेट,थाइलैंड आया हूं। छुट्टी मनाने के लिए। मैंने एक हफ्ते के लिए पहले से बुक कर रखा था। यहां पहुंचने पर मैं कंपनी के ऑफिस गया जानकारी देने के लिए जिससे बाकी के इंतजाम हो सकें। ऑफिस में रिसेप्सनिस्ट ने सभी जरूरी इंतजाम करते हुए मुझसे पूछा कि आप इंडिया से हैं। क्या आप एक हिंदू हैं? मैंने कहा हां लेकिन आप ये सब पूछ क्यों रही हैं? 

उसने अपने बॉस को बुलाया जो मैनेजर था। वह आया और दोनों ने आपस में थाई भाषा में कुछ बात किया। मैनेजर मेरी तरफ घूमा और बोला सर, नौका तो है लेकिन उनके पास उन्हें देने के लिए सिर्फ एक स्टॉफ है और वह मुस्लिम है। क्या आप उनके साथ जाना पसंद करेंगे, आप बुरा तो नहीं मानेंगे? इस पर बिस्कुट कंपनी के मालिक ने कहा कि मुझे सवाल सुनकर झटका लगा और मैंने कहा मैं क्यों बुरा मानूंगा? इस पर उसने कहा-हमनें न्यूजपेपर में पढ़ा है कि हिंदू मुस्लिमों को पसंद नहीं करते हैं, उनके साथ रहना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए हम इस बात को लेकर चिंतित थे। मैं ये शब्द सुनकर शर्मिंदा था। मेरे सामने कोई शब्द नहीं थे। मैंने उसे समझाया कि सिर्फ मैं नहीं बहुत सारे हिंदू ऐसे बिल्कुल नहीं हैं। वे सभी को पसंद करते हैं। क्या विदेशों में वहां आम लोगों के बीच हमारी छवि ऐसी बनी रही है ? मैं वास्तव में बहुत शर्मिंदा हूं।

टॅग्स :थाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्वVIDEO: थाईलैंड के स्कूल में बंदूकधारी ने की फायरिंग, टीचरों और स्टूडेंट्स को बनाया बंधक, कई घायल

कारोबार24, 25 और 26 जनवरी को छुट्टी?, उदयपुर, शिमला जयपुर, जिम कॉर्बेट, गंगटोक और मसूरी और कश्मीर पहुंचे पर्यटक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल