केरल: 50 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, लोग और अधिकारियों ने निकाला बाहर

By वैशाली कुमारी | Updated: August 11, 2021 15:42 IST2021-08-11T15:42:39+5:302021-08-11T15:42:39+5:30

वायनाड में 50 फीट गहरे कुएं में एक महिला गिर गई, जिसे स्थानीय लोगों और फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों कि मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Kerala Woman fell in 50 feet deep well local people fire department officials pulled out safely | केरल: 50 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, लोग और अधिकारियों ने निकाला बाहर

इस वीडियो को देखने के बाद लोग अधिकारियों और स्थानीय लोगों की तारीफ कर रहे हैं।

Highlights वीडियो को न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ द्वरा शेयर किया गया हैवीडियो 1 मिनट 5 सेकंड का है और वीडियो को अब तक 8 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं

वायनाड: मंगलवार को केरल एक महिला के कुएं में गिरने का मामला सामने आया है। केरल के वायनाड में 50 फीट गहरे कुएं में एक महिला गिर गई, जिसे स्थानीय लोगों और फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों कि मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बता दें कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अधिकारियों और स्थानीय लोगों की तारीफ कर रहे हैं और कह रहें है कि उन्होंने महिला की जान बचाकर शानदार काम किया है। वहीं इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ द्वरा शेयर किया गया है।

वीडियो को शेयर करते हुए एएनआई ने कैप्शन के जरिये बताया कि, वायनाड में एक महिला 50 फीट गहरे कुएं में गिर गई जिसे दमकलकर्मी विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। यह वीडियो 1 मिनट 5 सेकंड का है और वीडियो को अब तक 8 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। फिलहाल,  महिला आखिर कुएं में कैसे गिरी ।

हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग और अधिकारी रस्सी और जाल की मदद से महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लेते हैं। लेकिन यह साफ नहीं है कि महिला को किसी प्रकार कि चोट आई है या नहीं। 
 

Web Title: Kerala Woman fell in 50 feet deep well local people fire department officials pulled out safely

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे