लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद दोस्त बिछ़ड़े ना इसलिए केरल में दुल्हन से दोस्तों ने करवाए अजब एग्रीमेंट, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2022 09:25 IST

एग्रीमेंट में कहा गया है कि वह अपने साथी (पति) को रात 9 बजे तक अपने दोस्तों के साथ समय बिताने की अनुमति देगी और उस दौरान वह उसे फोन पर कॉल नहीं करेगी। 50 रुपए के स्टांप पेपर लिखे गए इस समझौते की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजोड़े (रघु-अर्चना) ने 5 नवंबर को पलक्कड़ के कांजीकोड में शादी की थी।  रघु के दोस्तों ने दुल्हन को उपहार के रूप में समझौता पत्र पेश किया था।

केरलः दोस्ती हर संबंधों से ऊपर आंकी जाती है। दोस्त हर हाल में बने रहें, ये भी जरूरी है। वे कभी ना बदलें। शादी के बाद भी नहीं। ये बातें कितनी मायने रखती हैं, केरल की एक घटना से समझा जा सकता है। दरअसल केरल में कुछ युवकों ने शादी के बाद दोस्त उनसे मिलता रहे इसके लिए बकायदा उन्होंने दुल्हन से एग्रीमेंट पर साइन करवाए। ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

एग्रीमेंट में कहा गया है कि वह अपने साथी (पति) को रात 9 बजे तक अपने दोस्तों के साथ समय बिताने की अनुमति देगी और उस दौरान वह उसे फोन पर कॉल नहीं करेगी। 50 रुपए के स्टांप पेपर लिखे गए इस समझौते की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

एशियानेट न्यूज ने समझौता पत्र पोस्ट किया है जिसमें दुल्हन अर्चना एस ने साइन किया हुआ है। मलयालम में लिखे इस पत्र में कहा गया है- “शादी के बाद भी, मेरे पति रघु एस केडीआर को रात 9 बजे तक अपने दोस्तों के साथ समय बिताने की अनुमति होगी और मैं एतद्द्वारा वादा करता हूं कि उस दौरान मैं उसे फोन पर परेशान नहीं करूंगा।'' बता दें कि 5 नवंबर के दस्तावेज पर दो गवाहों के हस्ताक्षर हैं।

खबरों की मानें तो दोनों ने 5 नवंबर को पलक्कड़ के कांजीकोड में शादी की थी। रघु के दोस्तों ने दुल्हन को उपहार के रूप में समझौता पत्र पेश किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रघु कांजीकोड में एक निजी फर्म में कर्मचारी है और अर्चना बैंक परीक्षा की तैयारी कर रही है।

एशियानेट न्यूज के मुताबिक, रघु एक व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा रहा है जिसमें 17 बैडमिंटन खिलाड़ी शामिल हैं। दोस्तों को उनकी शादी के दिन सरप्राइज देना करीबी दोस्तों की प्रथा रही है और समझौता पत्र उनमें से एक था।

टॅग्स :केरलवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी