लाइव न्यूज़ :

केरल: ब्राजील और अर्जेंटीना फुटबॉल फैंस आपस में भिड़े, लात-घूंसों की हुई बरसात, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: November 22, 2022 14:53 IST

वीडियो में अर्जेंटीना और ब्राजील के फुटबॉल प्रशंसकों के एक समूह को एक रोड शो के दौरान शक्तिकुलंगरा ग्रामीण में आपस में उलझते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे केरल पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए अज्ञात लोगों के लिए प्राथमिकी दर्ज की हैवीडियो में दोनों टीमों के प्रशंसकों को आपस में उलझते हुए देखा जा सकता हैअर्जेंटीना और ब्राजील दोनों टीमों के प्रशंसकों में विवाद के बाद लड़ाई हुई थी

कोल्लम: कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हो चुका है। फुटबॉल फैंस अपनी-अपनी टीमों का समर्थन जोर-शोर से कर रहे हैं। भारत में भी फीफा विश्वकप की दीवानगी देखने को मिल रही है। लेकिन इस बीच केरल के कोल्लम में गजब हो गया। यहां ब्राजील और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के प्रशंसक आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच हाथापाई हुई। बाद में मामले को शांत कराया गया। दो देशों की टीमों के समर्थकों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। केरल पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर शक्तिकुलंगरा ग्रामीण इलाके में घटना की सूचना मिली थी और अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 160 (दंगा करने की सजा) के तहत शक्तिकुलंगरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो में अर्जेंटीना और ब्राजील के फुटबॉल प्रशंसकों के एक समूह को एक रोड शो के दौरान शक्तिकुलंगरा ग्रामीण में आपस में उलझते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने कहा कि रोड शो कतर में विश्व फुटबॉल कप के उद्घाटन के हिस्से के रूप में निकाला गया था, जिसमें अर्जेंटीना और ब्राजील दोनों टीमों के प्रशंसकों में विवाद के बाद लड़ाई हुई थी। उन्होंने कहा कि दोनों समूहों का रोड शो शक्तिकुलंगरा इलाके में एक कब्रिस्तान में पहुंचा और दोनों समूहों के सदस्यों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और वे आपस में मारपीट करने लगे।

दोनों गुटों के लोग दूसरे गुटों के सदस्यों पर अपने-अपने झंडों की लाठियों से हमला करते देखे जा सकते हैं। पुलिस ने कहा कि पहले तो यह देखा जा सकता है कि वे हाथों से मार रहे थे और बाद में लाठी का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर समस्या का समाधान किया।

टॅग्स :फीफा विश्व कपकेरलवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी