लाइव न्यूज़ :

देखिए, काशी विश्वनाथ मंदिर में CM योगी की पुलिस का अमानवीय चेहरा, श्रद्धालुओं के साथ ऐसा किया बर्ताव

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 2, 2018 19:29 IST

वीडियो में साफ देख सकते हैं जलाभिषेक कर रहे श्रद्धालुओं के बाल पकड़कर हटाया जा रहा है। उन्हें घसीटकर मंदिर से बाहर निकाला जा रहा है।

Open in App

लखनऊ, 02 अगस्तः इस समय सावन के चलते शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। हर कोई भोले नाथ के दर्शन करने के लिए आतुर है, लेकिन एक तस्वीर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर में सामने आई है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे क्योंकि यहां यूपी पुलिस का ऐसा सुलूक मंदिर में आपने कभी नहीं देखा होगा। 

वीडियो में साफ देख सकते हैं जलाभिषेक कर रहे श्रद्धालुओं के बाल पकड़कर हटाया जा रहा है। उन्हें घसीटकर मंदिर से बाहर निकाला जा रहा है। योगी आदित्यनाथ की पुलिस को जरा भी अंदाजा नहीं है कि जिसे वह बाल पकड़कर मंदिर से बाहर निकाल रहे हैं उनमें से कई श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचते हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि श्रद्धालु जैसे ही शिवलिंग के करीब पहुंच रहे हैं वैसे ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी उनके बाल और गर्दन पकड़कर वहां से अलग कर दे रहे हैं। किसी भी श्रद्धालु को सही से जलाभिषेक भी नहीं करने दिया जा रहा है। चाहे इसमें महिलाएं हों या फिर पुरुष शामिल हों।

सबसे बड़ी बात ये है कि वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही पुलिसकर्मियों को इस तरह की दोबारा हरकत करने की हिदायत दी गई। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो