लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बेंगलुरु में महिला ने कानून का हवाला देकर जबरन बस कंडक्टर की उतरवाई टोपी, वायरल वीडियो पर यूजर्स ने की महिला आलोचना

By अंजली चौहान | Updated: July 12, 2023 16:02 IST

महिला ने हरे रंग को टोपी पहने कंडक्टर से उसकी टोपी उतारने के लिए कहा जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में महिला ने बस कंडक्टर से उतरवाई टोपी महिला ने कार्रवाई की दी धमकी कंडक्टर ने टोपी को उतार दिया

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बेंगलुरु के सरकारी बस का है जिसमें एक महिला कंडक्टर के साथ बहस करती नजर आ रही है।

वह महिला बस कंडक्टर को उसके कैप के लिए टोकती हुई देखी जा सकती है। बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (बीएमटीसी) की बस में सफर कर रही महिला ने कंडक्टर से उसकी टोपी को उतारने की बात कही। इस पर कंडक्टर ने महिला को बताया कि वह कई सालों से टोपी पहन रहा है।

हालांकि, महिला बस कंडक्टर की बात को अनसुना करके उसकी टोपी को उतरवा लेती है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कई यूजर्स ने महिला की इस हरकत को गलत बताया और उसकी कड़ी निंदा की। वहीं, कई यूजर्स महिला के समर्थन में भी नजर आए। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर बेंगलुरु बस का वायरल ये वीडियो कब और किस दिन का है इसकी वीडियो में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बस में सवार महिला यात्री बार-बार कंडक्टर से सवाल करती हुई दिख रही है। वह पूछ रही है कि क्या सरकारी ड्यूटी के दौरान वर्दी के साथ हरी टोपी पहनने की अनुमति है।

उन्हें बार-बार यह कहते हुए सुना जाता है कि कंडक्टर को एक सरकारी कर्मचारी होने के नाते अपने धर्म का पालन घर पर करना चाहिए, न कि सार्वजनिक स्थानों पर।

कंडक्टर ने विनम्रतापूर्वक उत्तर दिया, "मैं इन्हें कई वर्षों से पहन रहा हूं।" हालाँकि, महिला ने उससे सवाल करना जारी रखा और इस मुद्दे को अधिकारियों के सामने उठाने की धमकी दी।

महिला ने कंडक्टर से कहा, "आपके टोपी पहनने से यह कानून नहीं बन जाएगा।" उसने कहा कि कानून सबके लिए समान है इसे अभी हटाएं। वीडियो के अंत में कंडक्टर टोपी हटाते हुए दिखाई दे रहा है।

कुछ ट्विटर यूजर्स ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महिला के व्यवहार की निंदा की और उसे कंडक्टर के खिलाफ असभ्य बताया। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

टॅग्स :बेंगलुरुवायरल वीडियोसोशल मीडियाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो