लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बदमाशों ने टमाटर से भरी गाड़ी को किया हाईजैक, 2 लाख की कीमत वाले माल को लेकर हुए फरार

By आजाद खान | Updated: July 10, 2023 22:33 IST

बता दें कि कर्नाटक में टमाटर की चोरी की वारदात दिन पर दिन बढ़ रहे है। केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी टमाटर की चोरी की बात सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में बदमाशों द्वारा टमाटर से भरी गाड़ी को हाईजैक किया गया है। इस गाड़ी में भरे माल की कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में 250 किलोग्राम से भी अधिक ट्रे लोड थे।

बैंगलुरु: कर्नाटक में टमाटर की चोरी की वारदात बढ़ रही है। ऐसे में एक मामला सामने आया है जिसमें कथित तौर पर चोरों द्वारा टमाटर भरी गाड़ी को लेकर भागने की एक खबर सामने आई है। दावा है कि इस गाड़ी में टमाटर लोड था और इसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है।

हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब हाल में ही देश में टमाटर की चोरी हुई है, बल्कि इससे पहले मध्य प्रदेश में भी एक ऐसी ही घटना घट चुकी है जहां पर चोरों द्वारा खेत से टमाटर की चोरी की गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश में टमाटर की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। केवल टमाटर ही नहीं बल्कि अन्य सब्जी भी महंगे हुए हैं। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, एक किसान कर्नाटक के हिरियूर से कोलार की ओर जा रहा था और उसके बोलेरो गाड़ी में टमाटर लोड था। ऐसे में बीच रास्ते में ही कुछ बदमाश उसके पीछे लग गए और किसान की गाड़ी से उनकी गाड़ी में धक्का लगने का बहाना करने लगे। ऐसे में बदमाशों ने गाड़ी में खरोच लगने के लिए किसान को उसकी गाड़ी रोकने और पैसे देने को कहा था। 

किसी तरह से बदमाश किसान से गाड़ी में धक्का लगने के लिए उससे पैसे ले लेते है। इस घटना के बाद बदमाश किसान को चिक्काजाला गांव के पास उसे फंसा लिए और फिर गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गए। 

250 किलोग्राम से भी अधिक टमाटर की ट्रे हुई है चोरी

बताया जा रहा है कि इस चोरी में 250 किलोग्राम से भी अधिक ट्रे की चोरी हुई है जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए लगाए जा रहे है। पिछले कुछ दिनों में टमाटर और अन्य सब्जियों ने मांग और आपूर्ति में भारी अंतर पैदा हो गया है जिसकारण टमाटर और अन्य सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ है। 

बता दें कि यह घटना शनिवार को बेंगलुरु जिले के येलाहांका में दर्ज की गई है। हालांकि बदमाशों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है साथ ही वे लूट का माल कहां ले गए इसकी भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।  

टॅग्स :अजब गजबकर्नाटकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी