लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक ने लॉकडाउन में मनाया जन्मदिन तो पार्टी की हुई जमकर आलोचना, यूजर बोले- फौरन एक्शन ले सरकार

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 11, 2020 09:23 IST

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन है। आज (11 अप्रैल) लॉकडाउन का 18वां दिन है। लॉकडाउन में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने को बोला गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देविधायक एम जयराम ने के बर्थडे पार्टी पर फिलहाल बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी में आए सभी गेस्ट एक-दूसरे के कितने पास खड़े हैं।

बेंगलुरू: कर्नाटक में टुमकुर जिले के तुरुवेकेर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक एम जयराम ने लॉकडाउन के नियमों को तोड़कर अपना जन्मदिन मनाया। बीजेपी नेता के जन्मदिन पार्टी में 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसके बाद ट्विटर पर बीजेपी पार्टी की जमकर आलोचना हो रही है। ट्विटर पर लोग सरकार से इस विधायक के खिलाफ फौरन एक्शन लेने के बात कह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर का कहना है कि लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के लिए बीजेपी को विधायक एम जयराम को निलंबित कर देना चाहिए। पार्टी बीते दिन (10 अप्रैल) को मनाई गई थी। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

बच्चों को भी पार्टी में विधायक एम जयराम ने किया था शामिल

सोशल डिस्टेंसिंग धज्ज‍ियां उड़ाते हुए इस जन्मदिन की पार्टी में बच्चों  को भी शामिल किया गया था। विधायक एम जयराम ने पार्टी में सबके साथ न सिर्फ केक काटा बल्कि सभी समर्थकों को बिरयानी भी खिलाई। तस्वीरों में दिख रहा है कि  विधायक ने खुद हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। 

तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी में आए सभी गेस्ट एक-दूसरे के कितने पास खड़े हैं। बेंगलुरू से 90 किलोमीटर दूर गुब्बी शहर में यह पार्टी की गई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल