लाइव न्यूज़ :

राहु-केतु काल का सता रहा था डर, ड्राइवर ने डेढ़ घंटे तक डिपो में ही खड़ी कर दी बस

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 10, 2018 15:42 IST

ये खबर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की है। यहां बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ( BMTC) के एक ड्राइवर ने ऐसा काम किया है कि खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।

Open in App

बेंगलुरु, 10 अक्टूबर:कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक सितंबर को, बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (बीएमटीसी) की एक बस ने अपने निर्धारित प्रस्थान से  1 घंटा 20 मिनट देरी से चली। ड्राइवर की इस हरकत के बाद जब अधिकारियों ने इस बात के लिए ड्राइवर से रिपोर्ट मांगी कि आखिर ऐसा क्यों हुआ तो उसका जवाब था- मैंने ऐसा एक ज्योतिषी की सलाह मानते के बाद किया था। 

 ज्योतिषी ने दी थी चेतावनी

ड्राइवर का कहना था कि ज्योतिषी ने चेतावनी दी थी कि अगर वह सही समय पर बस को डिपो से लेकर निकलेगा तो बस एक्सीडेंट हो जाएगा और इसमें 15 लोगों की मौत होगी। ड्राइवर के इस जवाब के बाद खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। 

 सुबह 6.15 बजे निकलने वाली थी बस

बीएमटीसी के मुताबिक ड्राइवर का नाम- योगेश गौड़ा है। शहर के रूट नंबर 45J पर योगेश गौड़ा को  ड्यूटी के लिए भेजा गया था। योगेश को निर्धारित वक्त के मुताबिक सुबह 6.15 बजे मैजिस्टिक बस स्टेशन तक जाने वाली बस के साथ जाना था। लेकिन योगेश अपने निर्धारित वक्त से ना चलकर योगेश सुबह करीब 7.25 बजे बस को लेकर निकला। 

राहु काल के प्रभाव के कारण होगा ऐसा

योगेश ने अपनी रिपोर्ट में बताया, अगर मैं ह 6.15 बजे मैजिस्टिक बस स्टेशन तक जाने वाली बस के साथ निकलता तो मेरे  ज्योतिष के चेतावनी के अनुसार 15 लोगों की बस दुर्घटना में मौत हो जाती। योगेश ने बताया कि उसने बीते 31 अगस्त को एक ज्योतिषी से मुलाकात की थी और उसने कहा था कि अगर बस को तय समय पर डिपो से निकाला गया तो राहु काल के प्रभाव के कारण इसमें सवार 15 लोगों की मौत जाएगी।  योगेश ने यह भी बताया कि  ज्योतिषी ने बताया था कि उस वक्त आपके जिंदगी में राहु-केतु काल चलता है।  

टॅग्स :कर्नाटकवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत