लाइव न्यूज़ :

जूनियर डॉक्टर की गलती और जिंदा मरीज को मृत घोषित किया, जूनियर रेजिडेंट, स्टाफ नर्स और 2 अन्य अस्पताल कर्मी निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2025 16:08 IST

Kanpur: समिति की अध्यक्षता उप प्राचार्य डॉ. ऋचा अग्रवाल कर रही हैं और इसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सौरभ अग्रवाल और प्रभारी अधीक्षक राकेश सिंह शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिस मरीज का शव लेने के लिए आए थे वह तो जिंदा है।घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। घटना मेडिसिन वार्ड नंबर 12 में हुई, जहां दो मरीज अगल-बगल के बिस्तर पर भर्ती थे।

Kanpur:कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में एक जिंदा मरीज को गलती से मृत घोषित करने के आरोप में एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स और दो अन्य अस्पताल कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय काला ने रविवार को बताया कि कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में यह मामला शनिवार की शाम को तब सामने आया जब पुलिसकर्मी शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के वास्ते मेडिसिन वार्ड में पहुंचे। वहां उन्होंने पाया कि वे जिस मरीज का शव लेने के लिए आए थे वह तो जिंदा है।

काला ने बताया कि घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति की अध्यक्षता उप प्राचार्य डॉ. ऋचा अग्रवाल कर रही हैं और इसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सौरभ अग्रवाल और प्रभारी अधीक्षक राकेश सिंह शामिल हैं। समिति 48 घंटे के अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह घटना मेडिसिन वार्ड नंबर 12 में हुई, जहां दो मरीज अगल-बगल के बिस्तर पर भर्ती थे। उनमें से विनोद (42) बिस्तर संख्या 42 पर भर्ती था, जबकि लगभग 60 साल का एक अज्ञात बुजुर्ग बिस्तर संख्या 43 पर भर्ती था। शनिवार को इलाज के दौरान बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई।

हालांकि, जूनियर चिकित्सकों ने कथित तौर पर गलती से विनोद की मेडिकल फाइल भर दी और उसे आधिकारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया। काला ने बताया कि दस्तावेजों के आधार पर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रियाओं के लिए स्वरूप नगर थाने को सूचना भेजी गई। जब पुलिसकर्मी शव को ले जाने के लिए पहुंचे, तो वे विनोद को जिंदा देखकर हैरान रह गए।

इस खुलासे से अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस पर वरिष्ठ अधिकारी वार्ड में पहुंचे। एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि गलती करने वाले जूनियर डॉक्टर ने बाद में अपनी गलती मान ली और माफी मांगी। उन्होंने बताया कि यह गलती गलत दस्तावेजीकरण के कारण हुई।

जूनियर डॉक्टर ने गलती से गलत मरीज की फाइल भर दी। रिकॉर्ड बाद में ठीक करके पुलिस को दोबारा भेजे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल रिकॉर्ड में दिए गए फोन नंबर का इस्तेमाल करके विनोद के रिश्तेदारों से संपर्क किया गया और उन्हें अस्पताल आने के लिए कहा गया।

गोविंद नगर के थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक अनजान बुजुर्ग आदमी करीब पांच दिन पहले बेहोश मिला था और पुलिस द्वारा उसकी पहचान न हो पाने के बाद उसे लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे उल्टी और दस्त हो रहे थे और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सिंह ने बताया कि विनोद का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुरkanpur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो