लाइव न्यूज़ :

'कोई हमें बेवकूफ नहीं बना सकता', कन्हैया कुमार अपने इस बयान के बाद ट्रोल, यूजर्स ने कहा- 'क्या आपके वोटर्स...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 10, 2020 12:45 IST

JNUSU के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने JNU हिंसा पर कहा कि जितनी गाली देनी है दो, हमें देश-विरोधी कहना है कहो लेकिन ये आपके बच्चों को नौकरी दिलाने में मदद नहीं करेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 5 जनवरी को छात्रों के साथ हुई हिंसा को लेकर कन्हैया कुमार ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।कन्हैया कुमार ने कहा जेएनयू एक सरकारी संस्था है और जेएनयू चाहता है कि सरकारी संस्था सरकारी पैसे से चले। 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 5 जनवरी को छात्रों के साथ हुई हिंसा को लेकर बीते मंगलवार को JNUSU के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे थे। वहां कन्हैया कुमार ने छात्रों को संबोधित किया। इस संबोधन में कन्हैया कुमार ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कन्हैया कुमार का इस संबोधन का 9 मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है। कन्हैया कुमार ने इस संबोधन में कहा था, ''कोई हमें बेवकूफ नहीं बना सकता, सरकार को लगता है कि कोई जेएनयू के नाम पर राजनीति नहीं कर सकता है। आपको क्या लगता है हमारे पास दिमाग नहीं है।''

कन्हैया कुमार 'कोई हमें बेवकूफ नहीं बना सकता' इस लाइन पर ट्रोल हुए हैं। कई ट्विटर यूजर्स का कहना है कि आपको बेवकूफ बनाने की क्या जरूरत है, जब आप अपने लोगों को खुद ही बेवकूफ बना रहे हैं।' 

वहीं कई यूजर्स ने लिखा है कि अगर आपकी बातों का असर बेगूसराय में हुआ होता तो आपके लिए अच्छा होता। यूजर्स का कहना है कि क्या आपके वोटर्स भी आपके बात से एग्री करते हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव-2019 में कन्हैया कुमार बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन वह हार गए थे। बेगूसराय उनका गृह जिला है। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

कन्हैया कुमार ने अपने संबोधन में और क्या-क्या कहा था

- कन्हैया कुमार ने कहा था,  जेएनयू को गाली देकर और आरोप लगाकर देश की समस्या खत्म नहीं होने वाली हैं। 

- कन्हैया कुमार ने कहा मोदी सरकार सिर्फ जेएनयू की आलोचना कर सकते हैं, यह लोग लापता नजीब अहमद को नहीं ढूंढ पाए लेकिन JNU से 3000 कंडोम ढूंढ लिए। बता दें कि जेएनयू का छात्र नजीब अहमद अक्टूबर 2016 से लापता है। दो साल की जांच के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। सीबीआई ने मामले की जांच की और उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चलने पर केस को बंद कर दिया गया है। 

- कन्हैया कुमार ने कहा कि जितनी गाली देनी है दो, हमें देश-विरोधी कहना है कहो लेकिन ये आपके बच्चों को नौकरी दिलाने में मदद नहीं करेगा। 

- कन्हैया कुमार ने कहा जेएनयू एक सरकारी संस्था है और जेएनयू चाहता है कि सरकारी संस्था सरकारी पैसे से चले। 

टॅग्स :कन्हैया कुमारवायरल वीडियोजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी