लाइव न्यूज़ :

यूं ही 'महाराज' नहीं कहलाते ज्योतिरादित्य सिंधिया, पैर छूने और माला पहनाने के लिए लोग लगाते हैं लाइन, देखें Viral Video

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 12, 2020 16:00 IST

मध्य प्रदेश के सियासी तूफान के केंद्र में 49 वर्षीय ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। वह ग्वालियर के तत्कालीन शाही परिवार से आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिंधिया के बीजेपी में शामिल होते ही मध्य प्रदेश सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं । दोनों पार्टियों ने अपने-अपने विधायकों को राज्य की राजधानी से दूर भेज दिया है। सिंधिया के इस्तीफे के बाद उनके नजदीकी 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

भापोल:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश की राजनीतिक घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया की ही चर्चा हो रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया आज (12 मार्च) बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश गए हैं। हालांकि उनके मध्य प्रदेश पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो अभी तक (खबर लिखे जाने तक) नहीं आई है। लेकिन सिंधिया का एमपी में किस तरह से स्वागत किया जाता है, इसका एक पुराना वीडियो टिकटॉक पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के सड़क पर उतरते ही लोग उनके पैर छूने और मालाएं पहनाने के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं। 

ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया को प्रदेश में  'महाराज' बुलाया जाता है। वीडियो में उनका महाराजाओं की तरह स्वागत भी होता दिख रहा है। सिंधिया जब भी आम लोगों के बीच पहुंचते हैं तो लोग उनके पैर पड़कर और आरती करके स्वागत भी करते दिख रहे हैं। 

@bobbyyadavrao

♬ original sound - äaruu

टिकटॉक वीडियो पर दिख रहा है कि सिंधिया के सड़क पर आते हैं लोग उनको घेर लेते हैं और फूलों की माला पहनाने लगते हैं। कुछ लोग उनके पैर पड़ने लगते हैं। 

@abhinav_raja.123

♬ original sound - äaruu

मध्य प्रदेश के सियासी तूफान के केंद्र में 49 वर्षीय ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। वह ग्वालियर के तत्कालीन शाही परिवार से आते हैं और उनके परिवार के संबंध कांग्रेस और बीजेपी दोनों से रहे हैं। सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया कांग्रेस में थे, उनकी दादी विजया राजे सिंधिया बीजेपी की संस्थापक सदस्यों में से एक थीं और उनकी बुआ यशोधरा राजे सिंधिया और वसुंधरा राजे सिंधिया बीजेपी की सक्रिय सदस्य हैं। 

@abhinav_raja.123

@prithvipur

♬ original sound  - @Abhinavrajanayak

मध्य प्रदेश: बीजेपी में शामिल होते ही कमलनाथ सरकार पर संकट 

सिंधिया के बीजेपी में शामिल होते ही मध्य प्रदेश सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं । दोनों पार्टियों ने अपने-अपने विधायकों को राज्य की राजधानी से दूर भेज दिया है। सिंधिया के नजदीकी 22 विधायकों के इस्तीफों से मध्य प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस गिरने की कगार पर पहुंच गई है। कांग्रेस ने अपने करीब 90 विधायकों को जयपुर के पास एक रिजॉर्ट में भेज दिया, वहीं राज्य में विपक्षी दल बीजेपी ने अपने विधायकों को गुरूग्राम के एक लग्जरी होटल भेज दिया है।

इस बीच इस्तीफा देने वालों में से 19 को बेंगलुरु में एक होटल में रखा गया है। इनके इस्तीफे बीजेपी विधानसभाध्यक्ष के पास लेकर गई थी। विधायकों को जिन राज्यों में रखा गया है उनमें से राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है जबकि हरियाणा और कर्नाटक में बीजेपी की सरकारें हैं। 

 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियावायरल वीडियोटिक टोकमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप