जूते मारकर तिरंगे का अपमान कर रहे पाकिस्तानी समर्थकों से लंदन में अकेले भिड़ी महिला पत्रकार, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2019 15:45 IST2019-08-19T15:45:21+5:302019-08-19T15:45:21+5:30

महिला पत्रकार का नाम पूनम जोशी है। पूनम जोशी के इस वीडियो को फेसबुक और ट्विटर पर काफी शेयर किया जा रहा है।

journalist poonam joshi video goes viral she snatches 2 torn parts of tricolour Pro-Pak & Pro-Khalistan | जूते मारकर तिरंगे का अपमान कर रहे पाकिस्तानी समर्थकों से लंदन में अकेले भिड़ी महिला पत्रकार, देखें वीडियो

जूते मारकर तिरंगे का अपमान कर रहे पाकिस्तानी समर्थकों से लंदन में अकेले भिड़ी महिला पत्रकार, देखें वीडियो

73वें स्वतंत्रता दिवस को भारतीय मूल के लोगों ने विदेशों में तिरंगा फहराकर आदाजी का जश्न मनाया। इसी दौरान के लंदन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन में भी तिरंगा फहराया गया। तिरंगा फहराने के दौरान लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर पाकिस्तान और खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और धक्कामुक्की पर उतर आए। उन्होंने तिरंगे का अपमान करना भी शुरू किया। तिरंगा का अपमान देख भारतीय महिला पत्रकार उनसे भिड़ गईं और ध्वज को छीन लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

महिला पत्रकार का नाम पूनम जोशी है। पूनम जोशी के इस वीडियो को फेसबुक और ट्विटर पर काफी शेयर किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है। वीडियो जारी कर एजेंसी ने लिखा, ये पत्रकार  पूनम जोशी हैं, जो न्यूज एजेंसी एएनआई के लिए लंदन में काम करती हैं।

सोशल मीडिया पर लोग पूनम जोशी के बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

Web Title: journalist poonam joshi video goes viral she snatches 2 torn parts of tricolour Pro-Pak & Pro-Khalistan

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे