लाइव न्यूज़ :

Watch: गर्मी से बेहाल शख्स ने किया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाए लोग

By अंजली चौहान | Updated: June 19, 2024 16:02 IST

Viral Video: जैसा कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, अस्थायी शॉवर सेट-अप में एक पाइप, एक छोटा शॉवर और एक प्लास्टिक की पानी की कैन शामिल है।

Open in App

Viral Video: इस समय पूरा उत्तर-पश्चिम भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। कई राज्यों में पारा 40 के पार पहुंच गया है जिसके कारण लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ कर रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें गर्मी से बचने के लिए कुछ ऐसी तरकीब निकाली गई है जिसे देख लोग दंग रह गए। वीडियो राजस्थान के जोधपुर का है जिसमें एक व्यक्ति गर्मी से इतना परेशान है कि उसने चलते-फिरते ठंडे रहने के लिए अनोखा जुगाड़ किया। दरअसल, उस व्यक्ति ने गर्मी से राहत पाने के लिए एक अस्थायी शॉवर लगाया और उसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज 'फन विद सिंह' पर कैप्शन के साथ शेयर किया गया है, "गर्मी गो।"

वीडियो की शुरुआत में एक व्यक्ति को अपने स्कूटर पर लगाए गए अस्थायी शॉवर के जरिए पानी में भीगते हुए दिखाया गया है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, कैमरा "जुगाड़" शॉवर के सेटअप को दिखाने के लिए घूमता है, जिसमें एक पाइप और नीले रंग के पानी के कैन से जुड़ा एक छोटा शॉवर शामिल है। जब वह व्यक्ति अपनी सवारी का आनंद लेता है तो कई लोग उसे मजे से देखते हैं। कुछ लोग उसे और उसके अस्थायी शॉवर को अपने फोन पर रिकॉर्ड भी कर लेते हैं। 

शख्स सड़कों पर स्कूटर लेकर दौड़ रहा है और शावर से पानी आ रहा है ऐसे में आने जाने वाले सभी लोग उसे देख रहे हैं और कई लोग बड़ी हैरानी के साथ शख्स को देख रहे हैं।

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिस पर कई यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, “यह तकनीक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए।” एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने कहा, “आदमी कमाल है, लोग चौंक गए।” एक तीसरे व्यक्ति ने कहा, “वह एक लीजेंड है।"

टॅग्स :वायरल वीडियोहीटवेवJodhpurसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी