झारखंडः मुर्गे की टांग तोड़ने की किसने रची साजिश?, थाने तक पहुंची शिकायत तो जांच में जुटी पुलिस

By अभिषेक पारीक | Updated: June 10, 2021 16:23 IST2021-06-10T16:13:06+5:302021-06-10T16:23:42+5:30

एक मुर्गे की टूटी टांग को लेकर बवाल हो गया। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई। पिटने वाली महिला पुलिस तक पहुंची तो पीछे-पीछे मुर्गे की मालकिन भी मुर्गे की टूटी टांग की शिकायत करने थाने जा पहुंची।

jharkhand women fight over a cock's broken leg, police complaint by owner | झारखंडः मुर्गे की टांग तोड़ने की किसने रची साजिश?, थाने तक पहुंची शिकायत तो जांच में जुटी पुलिस

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsमुर्गे की टूटी टांग को लेकर दो महिलाओं में मारपीट हो गई। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि मुर्गे की टांग किसने तोड़ी है। दोनों महिलाओं ने पुलिस के सामने अपनी बात रखी। 

छोटी सी बात कई बार बड़ा बवाल कर देती है। झारखंड के गढ़वा में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। एक मुर्गे की टूटी टांग को लेकर बवाल हो गया। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई। पिटने वाली महिला पुलिस तक पहुंची तो पीछे-पीछे मुर्गे की मालकिन भी मुर्गे की टूटी टांग की शिकायत करने थाने जा पहुंची।

गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के जाला गांव के एक घर में मुर्गे के कारण झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि एक महिला ने एक मुर्गे की टांग तोड़ दी। मुर्गे की मालकिन और उस महिला के बीच बात इतनी बढ़ गई कि पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। महिला का आरोप है कि पड़ोसियों ने साजिश के तहत उसके मुर्गे की टांग तोड़ी है। 

पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची

लड़ाई में पिटने वाली महिला पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंच गई। इसका पता लगा तो मुर्गे की मालकिन भी अपना पक्ष रखने पुलिस थाने जा पहुंची और मुर्गे की टूटी टांग की शिकायत की। महिला ने आरोप लगाया कि प्रतिमा ने लाठी मारकर मुर्गे की टांग तोड़ दी। 

मुर्गे की टांग तोड़ने से किया इनकार

महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि मुर्गे के इलाज में जो पैसे खर्च होंगे, उन्हें कौन भरेगा। वहीं दूसरी महिला ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि मैंने मुर्गे की टांग नहीं तोड़ी है और उसने मुझे और मेरे बच्चों को जमकर पीटा है। 

जांच में जुट गई है पुलिस

पुलिस अब इस मामले में जांच में जुट गई है। फिलहाल दोनों महिलाओं को समझाकर घर भेज दिया गया है। पुलिस जांच के बाद जिसकी भी गलती सामने आएगी, उस पर कार्रवाई करेगी। 

Web Title: jharkhand women fight over a cock's broken leg, police complaint by owner

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे