लाइव न्यूज़ :

198 रुपये रोजाना कमाने वाले मनरेगा मजदूर को मिला 3.5 करोड़ रु. GST का नोटिस, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस और फिर....

By अमित कुमार | Updated: December 6, 2020 11:54 IST

198 रुपये की कमाई करने वाले एक शख्स के तब होश उड़ गए, जब उसे 3.5 करोड़ रुपये का जीएसटी का नोटिस मिला। फिलहाल पुलिस इस मामले में की जांच में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदो वक्त का खाना मुश्किल से जुटा पाने वाले एक दिहाड़ी मजदूर को 3.5 करोड़ रुपये का जीएसटी का नोटिस मिला है।जांच में बात सामने आई कि किसी ने इस शख्स के पेन कार्ड और आधार कार्ड इस्तेमाल कर एक फर्जी कंपनी बनाई थी।गांव वालों के विरोध करने पर पुलिस ने फिलहाल मनरेगा मजदूर को छोड़ दिया है।

झारखंड के सिंहभूम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के रायपहाड़ी गांव में मनरेगा के तहत 198 रुपये रोजाना कमाने वाले एक दिहाड़ी मजदूर को 3.5 करोड़ रुपये का जीएसटी का नोटिस मिला है। रोजाना 198 रुपये कमाने वाले इस दिहाड़ी मजदूर का नाम लादुन मुर्मू है। जब लादुन मुर्मू को इस बात की जानकारी मिली तो वह हैरान रह गए। 

दरअसल, 48 साल के लादुन मुर्मू का नाम एमएस स्टील के डायरेक्टर के रूप में दर्ज था। लादुन पर 5.58 करोड़ के लेन-देन में 3.5 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप था। मामले की जांच करने पुलिस ने अपनी छानबीन में पाया कि किसी ने उनका पेनकार्ड और आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया था। जिस कारण उन्हें इस मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। 

जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. एम तमिल वनन ने बताया कि लादुन के पैन कार्ड का इस्तेमाल करके फर्जी कंपनी बनाई गई है। स्पेशल टीम को इस मामले की पूरी जानकारी दे दी गई है और वह जांच में जुट गई है। लादुन को गिरफ्तार करने आई पुलिस को गांव वालों के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने लादुन को रिहा कर असली धोखेबाज की तलाश शुरू कर दी है। 

टॅग्स :झारखंडवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो