शादी में रसगुल्ला गले में फंसने से व्यक्ति की दम घुटने से मौत, खुशियां मातम में बदलीं
By संदीप दाहिमा | Updated: March 16, 2026 19:40 IST2026-03-16T19:35:57+5:302026-03-16T19:40:55+5:30
झारखंड के जमशेदपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब शादी के भोज में रसगुल्ला खाते समय गले में फंसने से 41 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

शादी में रसगुल्ला गले में फंसने से व्यक्ति की दम घुटने से मौत, खुशियां मातम में बदलीं
Jharkhand Man Dies after Rasgulla Stuck in Throat: झारखंड के जमशेदपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब शादी के भोज में रसगुल्ला खाते समय गले में फंसने से 41 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वायरल रिपोर्ट्स के अनुसार ये घटना मालियानता गांव की बताई जा रही है, जहां ललित सिंह नाम का व्यक्ति एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। मेहमान मिठाइयां खा रहे थे, इसी दौरान ललित ने रसगुल्ला खाया और कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया की रसगुल्ला उसकी सांस की नली में फंस गया था और ऑक्सीजन की कमी से कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई।