सड़क पर फल बेचने को मजबूर थी पांचवी क्लास की बच्ची, एक शख्स ने 12 आम के लिए चुकाए सवा लाख रुपए

By अभिषेक पारीक | Updated: June 28, 2021 19:34 IST2021-06-28T19:27:44+5:302021-06-28T19:34:40+5:30

सड़क किनारे बैठकर आम बेच रही एक लड़की की कहानी को सोशल मीडिया ने बेहतर मुकाम दे दिया है। एक शख्स ने लड़की से 12 आम सवा लाख रुपये में खरीदे हैं।

jharkhand Jamshedpur girl sells a dozen mangoes for Rs 1lakh 20 thousand | सड़क पर फल बेचने को मजबूर थी पांचवी क्लास की बच्ची, एक शख्स ने 12 आम के लिए चुकाए सवा लाख रुपए

(फोटोः सोशल मीडिया)

Highlightsझारखंड के जमशेदपुर में रहने वाली 11 साल की तुलसी पांचवी में पढ़ती है। पढ़ने के लिए तुलसी स्मार्टफोन लेना चाहती थी। इसलिए उसने आम बेचने शुरू किए। तुलसी की कहानी वायरल हुइ र्तो एक शख्स ने 12 आम एक लाख 20 हजार रुपये में खरीद लिए।

सड़क किनारे बैठकर आम बेच रही एक लड़की की कहानी को सोशल मीडिया ने बेहतर मुकाम दे दिया है। एक शख्स ने लड़की से 12 आम सवा लाख रुपये में खरीदे हैं। यदि आप ये समझ रहे हैं कि यह आम किसी दुर्लभ किस्म के हैं तो आप गलत हैं। ये आम खास नहीं है, लेकिन पढ़ाई के लिए आम बेचने बैठी लड़की का जुनून जरूर खास है और खास है वो शख्स जिसने लड़की की कहानी पता चलने के बाद 12 आमों के लिए सवा लाख रुपये चुकाए हैं। 

झारखंड के जमशेदपुर में रहने वाली 11 साल की तुलसी पांचवी में पढ़ती है। वह स्ट्रेट माइल्स रोड पर स्थित बंगला नंबर 47 के आउट हाउस में रहती है। परिवार की स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन फिर भी किसी तरह से परिवार बेटी को पढ़ा रहा है। 

हालांकि कोरोना काल में स्कूल बंद हुए और ऑनलाइन क्लास शुरू हो गई। बस यहीं से तुलसी की पढ़ाई ठप हो गई। उसके पास स्मार्टफोन नहीं था। पढ़ने के लिए तुलसी फोन खरीदना चाहती थी। इसलिए उसने आम बेचने का फैसला किया। 

आम बेचने की कहानी हुई वायरल

बंगले के बगीचे से रोजाना पके आम तोड़कर लाती और फिर उसे सड़क पर रखकर बेचने की केशिश करती। पढ़ाई के लिए यह लगन देखकर किसी ने तुलसी का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते लड़की की यह कहानी वायरल हो गई। 

1.20 लाख रुपये में खरीदे 12 आम

पढ़ाई के लिए आम बेचने की मजबूरी की कहानी मुंबई के रहने वाले वैल्युएबल एडुटेंमेंट कंपनी के वाइस चेयरमैन अमेया हेते तक भी पहुंची। जिसके बाद वे मदद के लिए आगे आए और बच्ची के 12 आम एक लाख 20 हजार रुपये में खरीदे। 

तुलसी ने खरीदा मोबाइल

इतनी राशि में आम बिक जाने से तुलसी बेहद खुश है। उसने इस राशि में से 13 हजार का मोबाइल खरीदा है और शेष रकम आगे की पढ़ाई के लिए रख दी है। अब तुलसी घर में ऑनलाइन पढ़ाई में व्यस्त है।  

Web Title: jharkhand Jamshedpur girl sells a dozen mangoes for Rs 1lakh 20 thousand

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे