लाइव न्यूज़ :

मसूद अजहर के भाई ने मानाः भारत ने पाक में घुसकर जैश के ट्रेनिंग कैंप पर किया 'एयर स्ट्राइक', बदला लेने की धमकी!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 3, 2019 10:23 IST

पाकिस्तान के निष्कासित पत्रकार ताहा सिद्दीकी ने जैश कमांडर का एक ऑडियो ट्वीट किया है। इसमें कथित रूप से जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर हमला होने की बात स्वीकार की जा रही है।

Open in App

26 फरवरी को भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के कई ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। आतंकियों पर इस बड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान किसी भी आतंकी के हताहत होने की बात से इनकार करता रहा है लेकिन एक ताजा ऑडियो में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी जैश के ट्रेनिंग कैम्प पर एयर स्ट्राइक की बात स्वीकार कर रहा है। पाकिस्तान के निष्कासित पत्रकार ताहा सिद्दीकी ने जैश कमांडर का एक ऑडियो ट्वीट किया है। हालांकि लोकमत इस ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।

इस ऑडियो के मुताबिक, 'भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर एजेंसी की बिल्डिंग पर हमला किया है जहां एजेंसी के लोग मीटिंग करते थे। यहां जिहादियों को ट्रेनिंग दी जाती थी।' इस ऑडियो में भारत के पायलट अभिनंदन वर्तमान को वापस किए जाने पर इमरान खान की आलोचना भी की। इससे पहले भी कई मीडिया रिपोर्ट पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करती रही है।

चश्मदीद ने देखी थी दर्जनों लाशें

फर्स्टपोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में चश्मदीदों के हवाले से लिखा है कि जिस दिन भारत ने आतंकी ठिकानों पर बमवर्षा की उसके बाद वहां से करीब 35 आतंकियों के शवों को एम्बुलेंस से ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक भारत की बमबारी के फौरन बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'लेकिन इलाके को आर्मी ने पहले ही खाली करा लिया था। यहां तक कि पुलिस वालों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं थी। आर्मी ने एम्बुलेंस के मेडिकल स्टॉफ के मोबाइल फोन तक ले लिए थे।'

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी इंटर स्टेट इंटेलिजेंस (आईएसआई) का एक पूर्व अधिकारी जिसे कर्नल सलीम के नाम से जाना जाता था, वो भी मारा गया। इसके अलावा कर्नल जरार जाकरी और जैश ए मोहम्मद का आतंकी मुफ्ती मोइन भी मारा गया।

इलाके में प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों में भिन्नता पाई जा रही है। कई लोगों का मानना है कि जाबा टॉप में जैश-ए-मुहम्मद का कोई लड़ाका नहीं था। कई का मानना है कि जाबा टॉप में जैश ए मोहम्मद का एक अस्थायी कैम्प था जिसमें 12 फिदायीन रहते थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी। हालांकि कई मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट किया कि उन्हें जाबा के सभी इलाकों में बिना अनुमति जाने की अनुमति नहीं दी गई। 

इसके अलावा इंडियन एक्सप्रेस ने भी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि 26 फरवरी को हुई एयर स्ट्राइक में भारतीय मिराजों ने जैश-ए-मोहम्मद की चार इमारतें तबाह कर दी थी। यह इमारतें मदरसा तलीम अल कुरान के कैंपस में बनी हुई थी।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकजैश-ए-मोहम्मदपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल