लाइव न्यूज़ :

40 डॉक्टरों द्वारा घंटो की जटिल सर्जरी के बाद अलग हुए थे जुड़वा बच्चे जग्गा और बलिया, अब दो साल बाद एम्स से हुये डिस्चार्ज

By भाषा | Updated: September 7, 2019 05:34 IST

एम्स में न्यूरोसर्जरी के प्रोफेसर डॉक्टर दीपक गुप्ता ने इन बच्चों की स्थिति बताते हुए कहा कि जागा न्यूरोसाइकोलॉजिकल आकलन के हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और उसका वजन भी बढ़ रहा है। वह घर जाने के शीघ्र बाद स्कूल भी जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने इन जुड़वां बच्चों की ‘दुर्लभतम से दुर्लभ’ सर्जरी करने के लिए एम्स के डॉक्टरों की प्रशंसा की।जुड़वा बच्चों जागा और बलिया की सर्जरी की प्रक्रिया 28 अगस्त और 25 अक्टूबर 2017 को दो चरणों में पूरी हुई थी।

ओडिशा के कंधमाल जिले के आपस में जुड़े जुड़वां बच्चों जागा और बलिया को अलग करने के लिए एम्स में हुई पेचीदा सर्जरी व दो साल तक चले लंबे इलाज के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तीन डॉक्टरों की एक टीम और एम्स की एक नर्स इन जुड़वां बच्चों के साथ ट्रेन से कटक के लिए रवाना हुए। इन दोनों बच्चों के सर्जरी में 40 डॉक्टरों की टीम थी। 

चिकित्सकों की टीम में एक न्यूरोसर्जन, एक न्यूरोएनेस्थिटिस्ट और पीडीअट्रिशन (बाल रोग विशेषज्ञ) शामिल हैं। शनिवार को ओडिशा के कटक पहुंचने के बाद इन बच्चों को यहां के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगे के इलाज के लिए भर्ती किया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने इन जुड़वां बच्चों की ‘दुर्लभतम से दुर्लभ’ सर्जरी करने के लिए एम्स के डॉक्टरों की प्रशंसा की। उन्होंने इसे जुड़वां सिरों को अलग करने की ऐसी पहली सफल सर्जरी करार दिया जिसमें दोनों बच्चे सही-सलामत हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों में केवल 10 से 15 बच्चे सर्जरी से अलग किए जाने के बाद जीवित रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 मिशन के जरिए देश को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलवाई, उसी तरह से एम्स के डॉक्टरों ने भी इस तरह की सफल सर्जरी करके उपलब्धि हासिल की है।

एम्स में न्यूरोसर्जरी के प्रोफेसर डॉक्टर दीपक गुप्ता ने इन बच्चों की स्थिति बताते हुए कहा कि जागा न्यूरोसाइकोलॉजिकल आकलन के हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और उसका वजन भी बढ़ रहा है। वह घर जाने के शीघ्र बाद स्कूल भी जा सकेगा। लेकिन बलिया अभी न्यूरोलॉजिकल रूप से अक्षम है और उसे विशेष ट्यूब से खाना दिया जा रहा है। लेकिन वह खुद से सांस ले रहा है। उसे अभी लंबे समय तक देखभाल की जरूरत है। जुड़वा बच्चों जागा और बलिया की सर्जरी की प्रक्रिया 28 अगस्त और 25 अक्टूबर 2017 को दो चरणों में पूरी हुई थी।

टॅग्स :एम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल