लाइव न्यूज़ :

इस शहर में केवल 86 रुपये में बिक रहे हैं घर, जानिए वजह

By स्वाति सिंह | Updated: October 29, 2020 16:12 IST

इटली के शहर में 1 यूरो (भारतीय मुद्रा में करीब 86 रुपये) में घर मिल रहा है। हालांकि इसकी एक काफी बड़ी वजह है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में कई छोटे कस्बों में जनसंख्या घटने की समस्या देखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइटली में एक शहर ऐसा भी है जहां सिर्फ 86 रुपये में मकान मिल रहा है। सिसली स्थित एक छोटे से टाउन में इतनी कम कीमत पर घरों को बेचा जा रहा है।

इटली में एक शहर ऐसा भी है जहां सिर्फ 86 रुपये में मकान मिल रहा है। दरअसल, इटली के सिसली स्थित एक छोटे से टाउन में इतनी कम कीमत पर घरों को बेचा जा रहा है। इस टाउन का नाम सलेमी है। यहां 1 यूरो (भारतीय मुद्रा में करीब 86 रुपये) में घर मिल रहा है। हालांकि इसकी एक काफी बड़ी वजह है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में कई छोटे कस्बों में जनसंख्या घटने की समस्या देखी गई है। यही वजह है कि ऐसे कस्बों में इतनी कम कीमतों पर घरों की पेशकश की जा रही है।

CNN की रिपोर्ट की मानें तो इस टाउन के मेयर का कहना है कि सभी इमारतें सिटी काउंसिल की हैं, जिससे बिक्री में तेजी आती है और लालफीताशाही कम होती है। इस योजना को शुरू करने से पहले सलेमी के पुराने हिस्सों को फिर से हासिल करना था जहां घर स्थित हैं। साथ ही सड़कों, बिजली के ग्रिड और सीवेज पाइप जैसी बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को बेहतर बनाया गया है।

बता दें कि बीते कई वर्षों में इटली के ऐसे कई शहर निर्वासन की समस्या का सामना कर रहे हैं। इसी कारण सिसिली में सस्ती कीमतों पर आवास की पेशकश शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों द्वारा पहले ही छोड़ दी गईं संपत्तियों को बेचना मुश्किल हो रहा था और कोरोना ने हालत और भी खराब कर दी है। 

टॅग्स :इटली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

क्रिकेटSCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की 73 रनों की बड़ी जीत, मुन्से और लीस्क ने इटली को किया नेस्तनाबूद

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल