लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने जिस महिला पुलिस अधिकारी पर लगाया गला पकड़ने का आरोप, ट्विटर पर उसकी पीठ थपथपा रहे लोग

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 29, 2019 09:50 IST

रविवार सुबह से उस महिला पुलिस अधिकारी के समर्थन में ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, जिस पर प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिस महिला पुलिस अधिकारी पर उनका गला पकड़कर खींचने का आरोप लगाया है, ट्विटर पर यूजर्स उसकी पीठ थपथपा रहे हैं। महिला पुलिस अधिकारी के समर्थम में ट्विटर पर #IStandWithArchanaSingh ट्रेंड किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिस महिला पुलिस अधिकारी पर उनका गला पकड़कर खींचने का आरोप लगाया है, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यूजर्स उसकी पीठ थपथपा रहे हैं। ट्विटर पर #IStandWithArchanaSingh ट्रेंड कर रहा है। 

बता दें कि शनिवार (28 दिसंबर) को कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर प्रियंका गांधी लखनऊ में थीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए एक फेसबुक लाइव भी किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''उप्र पुलिस की ये क्या हरकत है। अब हम लोगों को कहीं भी आने जाने से रोका जा रहा है। मैं रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता एस आर दारापुरी के घर जा रही थी। उप्र पुलिस ने उन्हें एनआरसी और नागरिकता कानून का शांतिपूर्वक विरोध करने पर घर से उठा लिया है। मुझे बलपूर्वक रोका और महिला अधिकारी ने मेरा गला पकड़ कर खींचा। मगर मेरा निश्चय अटल है। मैं उत्तर प्रदेश में पुलिस दमन का शिकार हुए हरेक नागरिक के साथ खड़ी हूं। मेरा सत्याग्रह है। भाजपा सरकार कायरों वाली हरकत कर रही है। मैं उत्तर प्रदेश की प्रभारी हूं और मैं उत्तर प्रदेश में कहां जाऊंगी ये भाजपा सरकार नहीं तय करेगी।''

प्रियंका गांधी द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद महिला पुलिस अधिकारी अर्चना सिंह द्वारा एक पत्र और बयान जारी कर कहा गया कि ''सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक बातें (जैसे गला पकड़ना/गिराना आदि)  प्रसारित किए जा रहे हैं, जो पूर्णत: असत्य है। मेरे द्वारा पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया गया।''

इसके बाद प्रियंका गांधी के आरोप को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में जमकर बहस चली। रविवार सुबह से उस महिला पुलिस अधिकारी के समर्थन में ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, जिस पर प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया।

कुछ यूजर्स की प्रतिक्रियाएं- 

https://indianexpress.com/article/trending/trending-globally/koala-stops-cyclist-to-ask-for-water-amid-heatwave-in-australia-video-goes-viral-6189056/https://www.indiatoday.in/trending-news/story/mathura-villagers-provide-woollen-jumpers-to-elephant-to-protect-it-from-cold-internet-loves-it-1632184-2019-12-28https://www.indiatoday.in/trending-news/story/delhi-freezes-at-2-4-degree-twitter-takes-warmth-from-hilarious-and-relatable-memes-1632198-2019-12-28https://www.indiatvnews.com/buzz/blah-guwahati-s-101-feet-tall-bamboo-idol-of-goddess-durga-to-be-a-record-breaker-402941

टॅग्स :प्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशवायरल कंटेंटवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह