VIDEO: जब अनुष्का शर्मा ने किया गोलियों से वार, ऐसा हुआ विराट कोहली का हाल

By रजनीश | Updated: April 25, 2019 15:38 IST2019-04-25T15:38:26+5:302019-04-25T15:38:26+5:30

पिछले हफ्ते ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने आरसीबी टीम को मुंबई में अपने घर में पार्टी दी थी। पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिय पर वायरल हुई थीं।

ipl 2019 Anushka Sharma Virat Kohli get goofy in Bangalore, play with laser tag watch viral video | VIDEO: जब अनुष्का शर्मा ने किया गोलियों से वार, ऐसा हुआ विराट कोहली का हाल

वीडियो को डेल स्टेन ने कैमरे में कैद कर लिया और इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर कर दिया।

विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लगातार तीसरा मुकाबला जीता। अनुष्का शर्मा शादी से पहले भी पति विराट कोहली को खूब सपोर्ट करती रही हैं। मौका है आईपीएल 2019 का इसमें भी अनुष्का, विराट को सपोर्ट कर रही हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ। जिसे खूब शेयर भी किया जा रहा है... 

वायरल हो रहे इस वीडियो को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टीम मेट डेल स्टेन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का एक बंदूक से विराट पर धड़ा-धड़ गोलियां बरसा रही हैं। ये बात अलग है कि वो न तो असली बंदूक थी और न ही उससे गोलियां निकल रही थी। 

दरअसल अनुष्का बेंगलुरु में एक वीआर बेस्ड शूटिंग गेम खेल रही हैं। इसी बीच विराट को प्रैंक करने की सूझी। अनुष्का जिधर शूट कर रही थीं उसी के सामने जाकर विराट ऐसी एक्टिंग कर रहे थे जैसे उनको हकीकत में गोली लग रही हो। इस वीडियो को डेल स्टेन ने कैमरे में कैद कर लिया और इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर कर दिया। 



पिछले हफ्ते ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने आरसीबी टीम को मुंबई में अपने घर में पार्टी दी थी। पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिय पर वायरल हुई थीं। फिलहाल अनुष्का फ्री हैं और विराट कोहली को आईपीएल में सपोर्ट कर रही हैं। जल्द ही वो नेटफ्लिक्स और अमेजन के लिए वेब सीरीज प्रोड्यूस करेंगी। 

Web Title: ipl 2019 Anushka Sharma Virat Kohli get goofy in Bangalore, play with laser tag watch viral video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे