लाइव न्यूज़ :

तेलुगु हॉरर फिल्म 'अरुंधति' से प्रेरित होकर 'मुक्ति' के लिए युवती ने 20 लीटर पेट्रोल छिड़क किया आत्मदाह, दो दर्जन बार देखी थी मूवी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2022 18:15 IST

रेणुका प्रसाद ने कथित तौर पर एक वीडियो भी बनाया जिसमें उसने पिता से कहा कि आत्मदाह करने के बाद उसे ‘मुक्ति’ मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे 23 वर्षीय रेणुका प्रसाद ने लगभग दो दर्जन बार यह फिल्म देखी थीमुक्ति के लिए रेणुका ने भी गांव के बाहरी इलाके में अपने शरीर पर लगभग 20 लीटर पेट्रोल छिड़क आत्मदाह की कोशिश की

बेंगलुरुः  तेलुगूु हॉरर फिल्म ‘अरुंधति’ में ‘मुक्ति’ की तरह आत्मदाह करने वाली एक युवती ने यहां एक सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवती के परिवारवालों ने यह जानकारी दी। तुमकुरु जिले के मधुगिरी तालुक के एक गांव की 23 वर्षीय रेणुका प्रसाद ने लगभग दो दर्जन बार यह फिल्म देखी थी। उसके माता-पिता उसे ऐसा करने से रोकते थे, लेकिन उसने कभी उनकी सलाह पर ध्यान नहीं दिया।

युवती ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। सूत्रों ने कहा, ‘‘जिस तरह फिल्म के केंद्रीय किरदार को आत्मदाह के बाद मुक्ति मिली, प्रसाद ने भी गांव के बाहरी इलाके में अपने शरीर पर लगभग 20 लीटर पेट्रोल छिड़ककर वही कार्य करने की कोशिश की।’’

कुछ राहगीरों ने आग की लपटों में घिरी युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में युवती को यहां विक्टोरिया अस्पताल लाया गया जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। प्रसाद ने कथित तौर पर एक वीडियो भी बनाया जिसमें उसने पिता से कहा कि आत्मदाह करने के बाद उसे ‘मुक्ति’ मिलेगी।

टॅग्स :बेंगलुरुसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल