लाइव न्यूज़ :

Indore Viral DSP Video: तौलिया पहने डीएसपी वेदांत शर्मा ने पड़ोसी से किया झगड़ा, कार और घर पर कचरा गिरने पर विवाद, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2021 19:19 IST

Indore Viral DSP Video:  डीएसपी वेदांत शर्मा की शिकायत पर उनके पड़ोसी संदीप विज के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 294 (गाली-गलौज), 323 (मारपीट), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देविज की ओर से डीएसपी के खिलाफ अब तक शिकायत नहीं मिली है। शर्मा, पुलिस के लोकायुक्त दस्ते की उज्जैन इकाई में तैनात हैं।घर से कचरा गिरने को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच शनिवार को विवाद हुआ था।

Indore Viral DSP Video: लोकायुक्त पुलिस के एक उपाधीक्षक (डीएसपी) का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह इंदौर में अपने पड़ोसी के साथ झगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं।

कनाड़िया थाने के प्रभारी जगदीश प्रसाद जमरे ने घटना की पुष्टि करते हुए सोमवार को बताया कि मामले में डीएसपी वेदांत शर्मा की शिकायत पर उनके पड़ोसी संदीप विज के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 294 (गाली-गलौज), 323 (मारपीट), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जमरे ने बताया कि शर्मा, पुलिस के लोकायुक्त दस्ते की उज्जैन इकाई में तैनात हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि डीएसपी की कार और घर पर विज के घर से कचरा गिरने को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच शनिवार को विवाद हुआ था। उन्होंने हालांकि कहा कि कनाड़िया थाने को विज की ओर से डीएसपी के खिलाफ अब तक शिकायत नहीं मिली है।

बहरहाल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डीएसपी और विज सड़क पर एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें तौलिया पहनकर झगड़ा कर रहे शख्स को डीएसपी बताया जा रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर जमरे ने कहा, "वीडियो की जांच की जा रही है और इसके आधार पर उचित कदम उठाया जाएगा।" फिलहाल इस मामले में डीएसपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी