लाइव न्यूज़ :

17 फीट लंबे मगरमच्छ को खाना खिला रही थी महिला, उसके बाद हुआ ये दिल दहलाने वाला हादसा

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 17, 2019 13:16 IST

पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव को बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई। जैसे ही शव को बाहर निकालने की कोशिश की जाती, तो मगरमच्छ आक्रामक हो जाता। इसके बाद दर्जनभर लोगों की मदद से 3 घंटे का ऑपरेशन चला मैरी को वहां से हटाकर शव बरामद किया गया।

Open in App

इंडोनेशिया के मिन्हासा में एक मगरमच्छ ने अपनी ही मालकिन को मौत के घाट उतार दिया। 44 साल की डेसी टुवो गुरुवार (10 जनवरी) को सीवी योस्की लैब में मैरी नाम की मादा मगरमच्छ को खाना खिला रही थी। मगरमच्छ 8 फीट ऊंची कंक्रीट के बाड़े में था। महिला जब ऊपर से खाना दे रही थी, तो 17 फीट लंबे इस जीव ने उन्हें अपने बाड़े में खींच लिया। इसके बाद मगरमच्छ ने डेसी का एक हाथ और पेट का काफी हिस्सा खा लिया। 

अगले दिन सुबह ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली इस लैब में स्थित मगरमच्छ के बाड़े में जब डेसी का शव देखा, तो कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उस वक्त डेसी का शरीर मगरमच्छ के जबड़े में था। वहीं शरीर के कुछ हिस्से उधर-उधर बिखरे हुए थे। 

पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव को बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई। जैसे ही शव को बाहर निकालने की कोशिश की जाती, तो मगरमच्छ आक्रामक हो जाता। इसके बाद दर्जनभर लोगों की मदद से 3 घंटे का ऑपरेशन चला मैरी को वहां से हटाकर शव बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि मगरमच्छ के लैब में होने की उन्हें बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। ये मगरमच्छ इससे पहले भी एक शख्स की जान ले चुका था। लैब के मालिक से काफी कोशिश के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। लैब का मालिक मूल रूप से जापानी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद ही मामले की असल सच्चाई पता चल सकेगी।

टॅग्स :इंडोनेशियाअजब गजबवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप