लाइव न्यूज़ :

कोविड खौफ, बचने के लिए अपनाया अजीबोगरीब तरीका, पति-पत्नी ने बुक कर ली पूरी फ्लाइट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 9, 2021 19:00 IST

इंडोनेशिया के एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ सुरक्षित यात्रा करने के लिए कोविड के भय से पूरा विमान ही बुक कर लिया.

Open in App
ठळक मुद्देजकार्ता के उस शख्स रिचर्ड मुल्जादी ने एक विमान की तस्वीरें पोस्ट कीं.कोविड के डर से निपटने के लिए रिचर्ड मुल्जादी ने यह तरीका अपनाया।पूरे विमान में बस वो और उनकी पत्नी ही बैठी थीं और सभी सीटें खाली थी।

बालीः कोरोना वायरस से दुनिया भर के लोग परेशान हैं। हमने पिछले एक साल में कई विचित्र चीजें देखी हैं।

कोविड महामारी से बचने के लिए शख्स ने पूरी उड़ान बुक कर ली। इंडोनेशिया में एक व्यक्ति ने फ्लाइट में यात्रा करने के लिए जो किया वो जानकर आप दंग हो जाएंगे कि लोगों के मन में किस कदर कोरोना का खौफ बैठ गया है। रिचर्ड मुल्जादी ने 4 जनवरी को खाली उड़ान में बैठे हुए खुद की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

संक्रमण से बचने के लिए लोगों को एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। यही वजह है कि लोग बीते एक साल से यात्रा करने से भी कतराने लगे हैं लेकिन इंडोनेशिया में एक व्यक्ति ने यात्रा करने के लिए पूरा विमान ही बुक करा लिया।

इंडोनेशिया के एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ सुरक्षित यात्रा करने के लिए कोविड के भय से पूरा विमान ही बुक कर लिया, जकार्ता के उस शख्स रिचर्ड मुल्जादी ने एक विमान की तस्वीरें पोस्ट कीं, जहां वे और उनकी पत्नी एकमात्र यात्री थे। कोविड के डर से निपटने के लिए रिचर्ड मुल्जादी ने यह तरीका अपनाया।

रिचर्ड अपनी भव्य जीवन शैली के लिए प्रसिद्ध हैं, इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने जकार्ता से बाली के लिए अपनी पत्नी के साथ उड़ान भरी, उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों को साझा किया, जिसमें दिख रहा था की पूरे विमान में बस वो और उनकी पत्नी ही बैठी थीं और सभी सीटें खाली थी।

हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि उड़ान को निजी रखने के लिए कितना भुगतान किया। उन्होंने ये जरूर बताया कि एक चार्टर प्लेन की तुलना में पैसेंजर विमान की बुकिंग सस्ती थी, रिचर्ड ने कहा कि वह और उनकी पत्नी, शाल्विन चांग वायरस को लेकर बेहद डरे हुए थे।

बाटिक एयर का संचालन करने वाली कंपनी लॉयन एयरलाइंस ने कथित तौर पर इसकी पुष्टि की कि उड़ान में एकमात्र यात्री रिचर्ड और उसकी पत्नी थे. रिचर्ड इंडोनेशिया के बड़े कारोबारी के तौर पर भी जाने जाते हैं।

टॅग्स :इंडोनेशियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल