लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया सुनामी: लाइव परफॉर्मेंस के दौरान झूम रहे थे लोग, अचानक बहा ले गईं लहरें, वीडियो हुआ वायरल

By विकास कुमार | Updated: December 23, 2018 15:34 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पॉप बैंड के लाइव परफॉर्मेंस के दौरान नाचते-झूमते लोग सुनामी की विकराल लहरों के चपेट में आ जाते हैं। वीडियो में चारो तरफ लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है। स्टेज पर परफॉरमेंस दे रहे लोगों को बहते हुए देखा जा सकता है।

Open in App

इंडोनेशिया में एक बार फिर सुनामी का कहर टूटा है। सुनामी ने कई पर्यटक बीच और तटवर्ती इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया और भारी तबाही मचाई। शनिवार रात ज्वालामुखी फटने के बाद आई सुनामी में मरने वालों की संख्या 168 हो गई है। घायलों की संख्या में बढ़ोतरी और मिसिंग लोगों के कारण मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। 

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पॉप बैंड के लाइव परफॉर्मेंस के दौरान नाचते-झूमते लोग सुनामी की विकराल लहरों के चपेट में आ जाते हैं। वीडियो में चारो तरफ लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है। स्टेज पर परफॉरमेंस दे रहे लोगों को बहते हुए देखा जा सकता है। 

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इडोनेशया के 'सेवंटीन' नाम के इस पॉप बैंड ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उसके बास प्लेयर और रोड मैनेजर की मौत हो गई है। इसके अलावा बैंड के अन्य 4 लोग भी मिसिंग हैं। स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे सिंगर ने अपने इंस्ताग्राम पर एक भावुक संदेश पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी के लिए प्राथना करने की अपील कर रहे हैं। 

इंडोनेशिया की भूगर्भीय एजेंसी सुनामी की असली वजह पता लगाने में जुटी है। शुरू में अधिकारियों ने दावा किया था कि यह सुनामी नहीं है और सिर्फ समुद्र में उठीं ऊंची लहरें हैं। नुग्रोहो ने बाद में टि्वटर पर हुई गलती के लिए माफी मांगी और कहा कि क्योंकि भकूंप नहीं आया था, इसलिए शुरू में घटना का कारण पता लगाना मुश्किल था।

सुनामी का सबसे ज्यादा प्रभाव जावा के बांतेन प्रांत के पांडेंगलांग क्षेत्र पर पड़ा है जहां कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 491 लोग घायल हुए हैं। नुग्रोहो ने कहा कि खोज और बचाव के लिये बुरी तरह प्रभावित इलाकों में भारी मात्रा में उपकरण भेजे जा रहे हैं।  इंडोनेशिया की भूगर्भीय एजेंसी के मुताबिक अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में बीते कुछ दिनों से राख उठने की वजह से कुछ हरकत होने के संकेत मिल रहे थे।

टॅग्स :इंडोनेशियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो