लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन के वुहान से लौटे भारतीय छात्रों ने मानेसर कैंप में मास्क पहनकर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2020 17:34 IST

कोरोना वायरस से प्रभावित वुहान शहर से 324 भारतीय एअर इंडिया के बी 747 विमान से यहां पहुंचे और उन्हें सेना एवं आईटीबीपी द्वारा स्थापित दो पृथक केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवुहान से तीन नाबालिगों, 211 विद्यार्थियों और 110 कामकाजी पेशेवरों को लेकर यह विमान सुबह करीब साढ़े सात बजे पहुंचा।एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि पहली उड़ान में मौजूद रहे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पांच चिकित्सक दूसरी उड़ान में भी उपस्थित रहे।

चीन में कोरोना वायरस से प्रभावित वुहान शहर से 324 भारतीय एअर इंडिया के बी 747 विमान से यहां पहुंचे और उन्हें सेना एवं आईटीबीपी द्वारा स्थापित दो पृथक केंद्रों में भर्ती कराया गया है। इस बीच इन छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायहल हो रहा है। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय आर्मी के हवाले एक वीडियो शेयर किया है। हरियाणा के मानेसल कैंप में वुहान से आए कुछ छात्र मास्क लगाकर एक गाने पर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल वुहान से आए इन छात्रों में से किसी के भी जांच के नतीजे पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं। 

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि वुहान से तीन नाबालिगों, 211 विद्यार्थियों और 110 कामकाजी पेशेवरों को लेकर यह विमान सुबह करीब साढ़े सात बजे पहुंचा। अब तक उनमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को ही एक अन्य विमान अपराह्न एक बजकर 37 मिनट पर यहां से वुहान के लिए रवाना हुआ और वहां शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर पहुंचा। 

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि पहली उड़ान में मौजूद रहे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पांच चिकित्सक दूसरी उड़ान में भी उपस्थित रहे। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने बताया कि सुबह यहां पहुंचे कुल 324 लोगों में से 88 महिलाओं, 10 पुरूषों और छह बच्चों को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला में आईटीबीपी के विशेष पृथक केंद्र में ले जाया गया। 

आईटीबीपी ने संक्रमण के संदिग्धों को अलग रखने और मूलभूत चिकित्सकीय सेवा मुहैया कराने के लिए दक्षिणपश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में 600 बिस्तरों की सुविधा वाला पृथक केंद्र स्थापित किया है। भारतीय सेना ने कोरोना वायरस के मद्देनजर चीन के हुबेई प्रांत से लाए जा रहे लोगों को पृथक रखने के लिए दिल्ली के निकट मानेसर में एक केंद्र स्थापित किया है। वहां करीब 300 लोग ठहराये जा सकते हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सकों और अन्य चिकित्सा कर्मियों की एक काबिल टीम दो सप्ताह तक इन लोगों पर नजर रखेगी कि किसी में संक्रमण का कोई लक्षण तो नहीं दिख रहा। वुहान से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए पहली उड़ान शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे से दोपहर एक बजकर 17 मिनट पर रवाना हुई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी