लाइव न्यूज़ :

चीन सीमा पर तैनात भारत के जवान ने देशवासियों से की अपील, यूजर बोले- प्लीज इनकी सुनो, देखें वायरल वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 26, 2020 11:08 IST

भारत-चीन सीमा विवाद: पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून को भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में हमारे 20 जवान शहीद हो गए हैं। तब से दोनों देशों के बीच तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया है। देश के कई हिस्सों में चीन के सामान को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को 25 जून को शेयर किया गया है। वीडियो पर अबतक 2.6 मिलियन व्यूज हो चुके हैं।वायरल वीडियो में भारतीय जवान ने अपना नाम नहीं बताया है। वह इंडियन आर्मी की वर्दी में दिख रहा है।

नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा तनाव के बीच एक भारतीय जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भारतीय जवान चीन के ऐप और प्रोडक्ट को बॉयकॉट करने की मांग कर रहा है। वीडियो को जवान ने खुद रिकॉर्ड किया है। वीडियो पर लाखों में व्यूज हैं। यह वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में जवान कहता है, 'हाय, दोस्तों हमलोग जा रहे हैं चाइना बॉर्डर ( नाम लेते हुए) । रोड जो है वो नहीं है। लेकिन फिर भी इन रोडों के सहारे हमें पहुंचना है...क्योंकि एक जगह पर आने के बाद रोड खत्म हो जाती है। उसके बाद हमें ऐसे ही पहाड़ों के बीच में हमें जाना होता है। और ये हमारा ट्रक है... (ट्रक की ओर कैमरा दिखाते हुए) जिसमें हम लोग बैठकर जा रहे हैं।'

जवान आग कहता है, '...तो बढ़िया है आप लोग उधर मस्त रहिए...हमलोग इधर देश के लिए कुछ ना कुछ कर रहे हैं। आप लोग भी उधर थोड़ा सा चीन के ऐप को डिलीट कर दो। बायकॉट करो उनका, उनके प्रोडक्ट्स का भी बायकॉट करो।  देशभक्ति जगाओ अपने दिल में, हम लोग भी देशभक्त की तरह यहां पर हैं। तनी मुश्किल जगह पर हम ड्यूटी कर रहे हैं। आप घर पर रहकर उंगलियों से तो उसको बायकॉट कर सकते हो। करो अच्छा लगेगा हमको भी। हमारी भी हेल्प भी हो जाएगी। बाय।'

इस वीडियो को फेसबुक पर राजीव जाखड़ नाम के यूजर ने शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'दोस्तो इस भाई की भी सुनो।' वीडियो पर 75 हजार लाइक्स हैं और 900 से ज्यादा कमेंट्स हैं। वीडियो को एक लाख 22 हजार से अधीक लोगों ने शेयर किया है। वीडियो को 25 जून को शेयर किया गया है। वीडियो पर अबतक 2.6 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। (खबर लिखे जाने तक) वीडियो में भारतीय जवान ने अपना नाम नहीं बताया है। 

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून को भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में हमारे 20 जवान शहीद हो गए हैं। जिसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में चीन को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। चीन के प्रोडक्ट को बैन करने और बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोभारतीय सेनाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह