देखें वीडियो: अमेठी के एटीएम से निकला 'चूरन वाला नोट', 200 रुपए के 2 नकली नोट निकलने से मचा हंगामा

By आजाद खान | Updated: October 26, 2022 13:14 IST2022-10-26T12:50:02+5:302022-10-26T13:14:04+5:30

वायरल एक वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि अमेठी के एक एटीएम से दो सौ के दो नकली नोट निकले है। मामले में पुलिस को भी जानकारी दी गई है।

india ATM Amethi 2 fake notes of 200 rupees Churan wala note police | देखें वीडियो: अमेठी के एटीएम से निकला 'चूरन वाला नोट', 200 रुपए के 2 नकली नोट निकलने से मचा हंगामा

फोटो सोर्स: Twitter @aditytiwarilive

Highlightsयूपी के अमेठी कस्बे के एक एटीएम से 200 रुपए के दो नकली नोट निकले है। इन नोटों पर 'Full of Fun' यानि मस्ती से भरा हुआ लिखा हुआ है।मामले में पुलिस को भी जानकारी दी गई है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के एक एटीएम से दो दो सौ रुपए के नकली नोट निकलने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में यह देखा गया है कि एक युवक हाथ में नकली नोट लिए हुआ है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि एटीएम से ही नकली नोट निकला है। 

इस मामले में जब पुलिस को जानकारी दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी जांच की। वहीं इस घटना का वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर रिएक्शन्स दिया है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह दिखा कि एक युवक दो सौ के दो नोट लेकर खड़ा है। इस नोट को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि बैंक से सटे एक एटीएम से यह नोट निकला है। 

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि नोट बिलकुल असली जैसा दिख रहा है, केवल उस पर एक जगह 'Full of Fun' यानि मस्ती से भरा हुआ लिखा हुआ है। इस लाइन से यह दावा किया जा रहा है कि ये दो नोट नकली है। 

वीडियो में उस युवक के पास और भी लोग खड़े दिखाई दे रहे है। इस घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देख यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना अमेठी कस्बे में लगे इंडिया कैश एटीएम का है जहां से एक युवक को पांच हजार रुपए निकालने पर 200 रुपए के दो नकली नोट निकले है। नकली नोट पाते ही युवक ने पुलिस को जानकारी दी थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की थी। 

मामले में पुलिस ने कहा कि चूके यह मामला बैंक का इसलिए इस पर बैंक ही फैसला लेगा और जांच करेगा। इस मामले में अगर पुलिस को तहरीर मिलेगी तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि जिस एटीएम से यह नोट निकला है, वहां कोई गार्ड भी नहीं था।

फिलहाल यह त्योहारों का सीजन है और जहां घटना घटी वह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र है। 

Web Title: india ATM Amethi 2 fake notes of 200 rupees Churan wala note police

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे