लाइव न्यूज़ :

यहां चली आ रही कुप्रथा, लड़की पसंद आने पर किया जाता है अपहरण, फिर शादी

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 7, 2020 13:42 IST

आपने शादी की अजीबोगरीब रीति-रिवाज के बारे में सुना होगा, लेकिन सुंबा में कुछ ऐसा होता है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे...

Open in App
ठळक मुद्देसुंबा टापू में सालों से चली आ रही कुप्रथा।लड़कियों का अपहरण कर जबरन करवाई जाती है शादी।यहां इस तरह से अपहरण को नहीं माना जाता क्राइम।

डंडोनेशिया के बाली के पास एक टापू है 'सुंबा'। यहां एक ऐसी कुप्रथा चली आ रही है, जिसके चलते यह टापू काफी चर्चा में रहता है। यहां परंपरा के नाम पर आज भी लड़कियों का अपहरण कर उनकी जबर्दस्ती शादी कराई जाती है।

लड़की पसंद आने पर जबरन करवाई जाती है शादी

बता दें कि अगर इस टापू में किसी शख्स को कोई लड़की पसंद आ जाती है तो लड़के के रिश्तेदार उसके साथ मिलकर लड़की का अपहरण कर लेते हैं, जिसके बाद अक्सर ऐसे मामलों में महिला को व्यक्ति से जबर्दस्ती शादी करनी पड़ती है।

अपराध की श्रेणी में नहीं इस तरह का अपहरण

हैरानी की बात ये है कि इसे सुंबा मे इसे अपराध की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। हालांकि इस शादी में महिला की मर्जी ना के बराबर होती है और अक्सर ऐसी शादियों में महिलाओं के भविष्य को लेकर सपने चकनाचूर हो जाते हैं और यह मानसिक तौर पर उन्हें काफी नकारात्मक प्रभाव डालता है। 

सुंबा टापू पर रहते हैं लगभग साढ़े सात लाख लोग

लगभग साढ़े सात लाख लोगों वाले इस टापू में मानवाधिकार और कई महिला अधिकार समूह इस कुप्रथा को प्रतिबंधित करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब भी सुंबा के कुछ इलाकों में यह परंपरा बदस्तूर जारी है।

राहत की बात ये है कि इस साल जब दो महिलाओं के अपहरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो इंडोनेशिया की सरकार ने इस बारे में विचार शुरू कर दिया है। अब सरकार इस प्रथा को खत्म करने पर ध्यान दे रही है।

बिहार में लड़कों का होता है पकड़वा विवाह

बिहार में भी युवाओं को किडनैप कर 'पकड़वा विवाह' कराने का चलन बढ़ता जा रहा है। इसमें लड़कों को किडनैप कर उन्हें शादी के लिए फोर्स किया गया। इस दौरान लड़कों को बंदूक की नोक पर डरा-धमका कर भी शादी के लिए मजबूर किया जाता है।

टॅग्स :इंडोनेशियाओएमजीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी